गोरखपुर/दिनाँक-10जनवरी 2021
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर- महानगर उत्तरी भाग विकास नगर राम जन्मभूमि निर्माण निधि समर्पण अभियान के कार्यालय का उद्घाटन सह प्रांत प्रचारक रमेशजी के द्वारा शास्त्र सम्मत हवन पूजन कर हुआ सम्पन्न
दिनांक 10जनवरी 2021 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर महानगर उत्तरी भाग विकास नगर द्वारा श्रीराम जन्मभूमि निर्माण निधि समर्पण अभियान के कार्यालय का उद्घाटन सह प्रांत प्रचारक रमेश जी के द्वारा शास्त्र सम्मत हवन पूजन कर किया गया। इस अवसर पर डॉ0 दिलीप कुमार त्रिपाठी भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ एवम क्षेत्रीय सह-संयोजक के साथ भाजपा महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र, नगर संघ संचालक भीमराज भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोरक्ष नगर सत सुकृत जी ,नगर कार्यवाहक हरिश चंद तिवारी जी, अभियान प्रमुख परमानंद तिवारी जी, कार्यालय प्रमुख अवध नारायण पांडे जी, भाजपा नेता प्राण तिवारी जी, विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता इंजीनियर ओम प्रकाश श्रीवास्तव जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे|