उ0प्र0,लखनऊ: 25 अक्टूबर 2024
राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन प्रदेश प्रभारी ने हिंदू समाज को जागृत करने के लिए मुख्यमंत्री उ0प्र0 को पत्र लिखकर सहयोग मांगा.
उ0प्र0,लखनऊ: राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन प्रदेश प्रभारी ने के0,के0 पांडे ने “हिंदू समाज” के लिए एक साथ सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक संवर्धन, बौद्धिक एवं नैतिक उन्नयन के लिए कार्यक्रम चलाए जाने हेतु “राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन” उत्तर प्रदेश का आपके द्वारा पूर्ण सहयोग करने के लिए प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को (प्रभावी एवं स्पष्ट सहयोग करने हेतु मुख्यमंत्री उ0प्र0 को पत्र लिखकर विनम्र निवेदन किया है
कि उत्तर प्रदेश में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर करने तथा हिंदू समाज में एक साथ सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक संवर्धन, बौद्धिक एवं नैतिक उन्नयन के लिए जन चेतना जागृत करने के लिए “राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन” उत्तर प्रदेश पूर्णतया दृढ़ संकल्पित है।
प्रदेश प्रभारी के0के0 पांडे ने मुख्यमंत्री उ0प्र0 को पत्र लिखकर लिखकर मांग किया है कि कृपया आपके द्वारा सघन प्रशासनिक सहयोग की महती आवश्यकता है, कृपया इस संबंध में “राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन” उ0प्र0 का पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को प्रभावी एवं स्पष्ट पत्र शासन द्वारा जारी करने की कृपा करें। कृपया कृत कार्रवाई से संगठन को अवगत कराने की कृपा करें
भवदीय:
प्रदेश प्रभारी
कौशल किशोर पांडे
राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन

