Tue. Feb 4th, 2025

रा0पं0प्र0सं0 द्वारा पदमेंद्र सिंह वर्मा को मेरठ मण्डल मेरठ का मण्डल अध्यक्ष नामित किया जाता है

रा0पं0प्र0सं0 द्वारा पदमेंद्र सिंह वर्मा को मेरठ मण्डल मेरठ का मण्डल अध्यक्ष नामित किया जाता है..

blank blank

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश कौशल किशोर पाण्डेय ने पदमेंद्र सिंह वर्मा ग्राम प्रधान मीठेपुर जिला मेरठ उ0प्र0 को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन मेरठ मण्डल मेरठ का मण्डल अध्यक्ष नामित किया जाता है।

यह मनोनयन प्रदेश प्रवक्ता ललित शर्मा राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रबल संस्तुति पर किया जाता है…

पदमेंद्र सिंह वर्मा से यह अपेक्षा की जाती है कि
वे मेरठ मण्डल मेरठ में संगठन व ग्रामपंचायतों, तथा शासन प्रशासन के बीच समन्यव स्थापित करेंगे, संगठन का प्रचार प्रसार करेंगे, मंडलान्तर्गत के सभी जिलों में सदस्यता रजिस्टर बनवाएंगे….

पदमेंद्र सिंह वर्मा का राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रति लगन,निष्ठा एवम समर्पण भाव को देखते हुए, राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन इस आशा व विश्वाश के साथ इस जिम्मेदारी का दायित्व आपको सौप रहा है कि शीघ्रातिशीघ्र आपके नेतृत्व में ग्राम प्रधान संगठन का अपने क्षेत्र का विस्तार करेंगे, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी,और संगठन से जुड़े लोगों का मार्गदर्शन देकर नई दिशा प्रदान करने के साथ संगठन के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।

आप तन, मन, धन, हर तरह से संगठन का सहयोग करेंगे। आपके देखरेख में क्षेत्र का संपूर्ण विकाश होगा।

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय एवम ललित शर्माजी प्रदेश प्रवक्ता , दिनेश मिश्राजी प्रदेश सचिव,विजय कुमार मिश्रा प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा प्रदेश के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों के तरफ से पदमेंद्र सिंह वर्मा के उज्जवल भविष्य की शुभकामना की जाती है।

(द्वारा प्रेस विज्ञप्ति:-)
राष्ट्रीय पंचायतीराज कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संगठन श्रीकौशल किशोर पाण्डेयजी…

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय कुमार मिश्रा( उत्तरप्रदेश )

Related Post