Sun. Mar 30th, 2025

रा0पं0रा0- ग्रा0प्र0सं0 की अति- महत्वपूर्ण बैठक कल 16-07-2021 को दिन में 11:00 बजे औरैया में आहूत की गई है……

रा0पं0रा0- ग्रा0प्र0सं0 की अति- महत्वपूर्ण बैठक कल 16-07-2021 को दिन में 11:00 बजे औरैया में आहूत की गई है……blank blank

उपरोक्त बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन अजीतमल अजित राजपूत करेंगे,बैठक स्वागत संयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मानंद दोहरे करेंगे.बैठक जिला संयोजक व जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन जितेंद्र यादव, प्रदीप यादव गुड्डू भी भाग लेंगे,राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तरप्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय भी मौजूद रहेंगे..बैठक में निम्न विषयो पर विचार किया जाएगा…

1) अपूर्ण व प्रयोग रहित शौचालयों की सफाई के नाम पर स्वयं सहायता समुहों को 54,000/-की धनराशि हस्तांतरित करने के औचित्य पर विचार…

2) चुनाव के समय ग्राम प्रधान प्रत्याशीओं के शासन द्वारा जमा करवाये गए शस्त्र की वापसी पर चर्चा…

3) अनावृष्टि के कारण उतपन्न हुए सूखे की स्थिति पर चर्चा…

4) ग्राम प्रधान संगठन द्वारा उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न मांगों पर चर्चा…

5) जिला सम्मेलन कराए जाने पर विचार..

6) ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा रहे कार्यो को जिलाधिकारी को जिलाध्यक्ष व जिला संयोजक के नेतृत्व में ज्ञापन पर चर्चा..

7) वृक्षारोपण, वाटर रिचार्ज, आदि समस्याओं पर चर्चा…

8) राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के विस्तार पर चर्चा व घोषणा…

9) राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन शेष अध्यक्ष महोदय की सर्वसम्मति से आज्ञा लेकर…

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन
समस्त ग्राम प्रधान से सादर अनुरोध के साथ निवेदन करता है कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए डिस्टेंसिंग के साथ मुँह पर मास्क लगाकर कमला वाटिका बाबर पुर में 11:00 बजे 16/07/2021 कल की होने वाली
बैठक में भाग लेने का कष्ट करें….

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जिलाअध्यक्ष प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू,आदित्य राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष,जितेंद्र यादव जिला संयोजक औरेया ने समस्त प्रधान साथियो एवम पदाधिकारी से अपील किया है कि उक्त बैठक को समय से पहुंचकर सफल बनायें…

प्रेस विज्ञप्ति :-राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय जी द्वारा प्रेषित…..

Related Post