रूस ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट्स अपने ही देश में बनाओ और निर्यात करो
भारत और रूस की दोस्ती एक बार फिर नए मुकाम पर! Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट्स के संयुक्त उत्पादन को दोनों देश मिलकर करें
इंटरनेशनल,न्यूज: भारत और रूस की दोस्ती एक बार फिर नए मुकाम पर पहुँच सकती है। रूस ने भारत को ऐसा ऑफ़र दिया है, जो न सिर्फ़ भारत की वायुसेना को नई ताक़त देगा बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को भी मज़बूती देगा। इससे पहले रूस और भारत दोनो मिलकर ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का संयुक्त उत्पादन भारत में हो रहा है।अगर यह डील दोनों देश के बीच होती है तो भारत सिक्स्थ जनरेशन का स्टील्थ फाइटर जहाज बनाने वाला देश बन जाएगा,जिससे आत्मनिर्भर भारत को एक नई पहचान मिलेगी,और दूसरों देशों पर भारत की निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
अपको बता दें कि रूस हमेशा से भारत का सच्चा मित्र रहा है,वैश्विक मंच पर हो रहे बदलाव को देखते हुए रूस ने भारत के सामने प्रस्ताव रखा है कि भारत Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट्स रूस से खरीदे और साथ ही दोनों देश मिलकर इनके संयुक्त उत्पादन और निर्यात में भी भागीदार बने! मतलब अब भारत सिर्फ़ खरीदार ही नहीं रहेगा,बल्कि निर्माता और विक्रेता भी बन सकता है।
अगर यह डील होती है तो भारत दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिनके पास इतनी एडवांस टेक्नोलॉजी होगी। यह कदम भारत की सामरिक शक्ति को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा और वैश्विक रक्षा बाज़ार में भारत की पहचान और मजबूत करेगा।
सूत्रों से सोशल मीडिया द्वारा प्राप्त !

