Fri. Apr 17th, 2026

रोटरी क्लब सि0न0 के द्वारा ईट भट्ठा मजदूरों के नौनिहालों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया

सिद्धार्थनगर–दिनाँक 31 मई 2022

रोटरी क्लब सि0न0 के द्वारा ईट भट्ठा मजदूरों के नौनिहालों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया

सिद्धार्थनगर। आज नगर पंचायत बिस्कोहर मे ईट भट्ठे के मजदूरों के नौनिहालों की शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सुधार कर रहे बिस्कोहर निवासी एवं रोटरी क्लब के पब्लिक इमेज के चेयरमैन प्रभात जायसवाल सहित उनके साथियों द्वारा विगत 01 माह से किए जा रहे सकारात्मक प्रयास के दृष्टिगत रोटरी क्लब ने संज्ञान लेते हुए बच्चों में आवश्यक मूलभूत शिक्षण सामग्री का वितरण किया!

आपको बताते चलें कि बिस्कोहर बाजार अंतर्गत साकेत ब्रिक फील्ड पर बिहार एवं मध्य प्रदेश के कार्यरत मजदूरों के बच्चों को शैक्षिक विकास के लिए दी जा रही शिक्षा के क्रम में रोटरी क्लब के चार्टर सचिव अरुण कुमार प्रजापति व शिक्षण प्रकोष्ठ के निदेशक अभय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा बैग, कॉपी, किताब, पेंसिल, रबड़, कटर व अन्य शिक्षण सामग्री दिया गया!

इस मौके पर रोटेरियन प्रभात जायसवाल के साथ वहां पर शिक्षा दे रहे चार नवाचारी युवा क्रमशः शिवम कौशल, रोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता व रोहित कसौधन को भी प्रोत्साहन स्वरूप रोटरी क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया!
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन प्रभात जायसवाल ने किया!

उक्त अवसर पर रोटरी क्लब के चार्टर सचिव/ पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण प्रजापति जी ने संबोधित करते हुए कहा कि, ” हमें इस बात का गर्व है कि हमारी रोटरी क्लब टीम के साथी प्रभात जायसवाल एवं उनके साथियों द्वारा समाज को प्रेरणा देने के लिए मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता के क्रम में मजदूरों के बच्चों को शैक्षणिक अभियान से जोड़ा जा रहा है जिससे नौनिहालों का भविष्य उज्जवल हो और वह भी समाज के अन्य लोगों की भांति अपने आप को शिक्षित व विकसित बना सकें!”
वहां शिक्षा ले रहे बच्चों ने रोटरी क्लब के पदाधिकारी गणों को अवगत कराया कि उन्हें समय-समय पर हैंडवॉश, नहाने के लिए साबुन, ब्रश व अन्य सामग्रियां भी उपलब्ध कराई गई हैं!

इस अवसर पर शैक्षिक प्रकोष्ठ के निदेशक अभय श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि, ” बच्चों की शिक्षा के क्रम में वहां के आसपास के वातावरण में भी परीक्षा उपयोगी शिक्षण सामग्री से उस परिक्षेत्र को सुसज्जित किया गया है, एवं बच्चों को समय-समय पर स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण जैसे विभिन्न सामाजिक आयामो के बारे में भी परिचित कराया जाता है, जो कि एक सराहनीय पहल है!”

रोटरी क्लब के शैक्षिक प्रकोष्ठ के निदेशक अभय श्रीवास्तव ने यह जिम्मेदारी ली है कि प्राथमिक विद्यालय ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत पुनः प्रारंभ होने पर शिक्षा विभाग से संबंध में स्थापित कर उनका नामांकन भी प्राथमिक विद्यालय में कराया जाएगा जिससे उनका शैक्षिक विकास अनवरत जारी रहे!

इस अवसर पर रोटरी क्लब के सम्मानित पदाधिकारी गणों में क्रमशः अनिल जायसवाल, रामकरण गुप्ता, अमित त्रिपाठी, नितेश पांडेय, अरुण त्रिपाठी, राणा प्रताप सिंह, कैलाश मणि त्रिपाठी सहित स्थानीय सम्मानित व्यक्ति सुधीर त्रिपाठी, मंतोष पाठक, मनीष जायसवाल, बृजेश गुप्ता, सुरेश प्रजापति, अजय प्रजापति, जोगिंदर गुप्ता आदि की गरिमामय उपस्थिति रही!

Related Post