Wed. May 6th, 2026

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को प्रदेश सरकार का तोहफा: मानदेय बढ़कर हुआ 18 हजार- सांसद पाल

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को प्रदेश सरकार का तोहफा: मानदेय बढ़कर हुआ 18 हजार- सांसद पाल

सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर से शिक्षामित्रों को सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय का वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम सासद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में देखा गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप लोगों को पहले की सरकार द्वारा 3500₹ मानदेय दिया रहा था जिसको बढ़ाकर 10000₹ किया गया। आज शिक्षामित्र द्वारा कड़ी मेहनत कर बच्चों को शिक्षा द्वारा प्रदान किया जा रहा है। उनकी समस्याओं को देखते हुये मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। शिक्षामित्रों के मानदेय में 8000₹ की वृद्धि करते हुये उनको 18000₹ का सम्मानजनक मानदेय 01 अप्रैल से दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। महिला,शिक्षामित्रों को उनके नजदीकी विद्यालयों में तैनाती हो उसके लिए सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षको के अन्दर सकारात्मक सोच होना चाहिए और समाज के लिए कार्य करना चाहिए। योगी अभिभावक आपके विश्वास पर को बच्चों को स्कूल भेजते है आप कि उनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा डिजिटल तकनीक पर आधारित शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को निखारने का कार्य करें।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। गत 20 वर्षों में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शिक्षा में काफी परिवर्तन आया है। स्कूल चलो अभियान के माध्यम से द्वाप आउट बच्चों का नामांकन कराकर उनको शिक्षा मुहैया कराया जा रहा है अब इसे शून्य तक ले जाना है।

आज प्रदेश सरकार द्वारा 1 करोड़ 60 लाख बच्चों को किताब, जूता-मोजा, बैग आदि उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे अभिभावकों के ऊपर आर्थिक बोझ न पड़े। सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग करना चाहिए। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को कायाकल्प के माध्यम से सुदृढीकरण कर स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था किया गया है। जिन विकासखण्डों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नहीं है वहां पर आवासीय विद्यालय की व्यवस्था जायेगी। प्रदेश के 143000 शिक्षामित्रों को बढ़े हुये मानदेय का लाभ प्राप्त हो रहा है। शिक्षामित्रों को बधाई शुभकामनायें देते हुये कहा सभी लोग समय से विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुये बच्चों गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।

जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल मध विधायक बांसी जयप्रताप सिंह,विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ जिलाध्यक्ष भाजपा जिलाधिकारी विनय वर्मा शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा मा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन की कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिलाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधिगणों को बुके एवं सभी स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग कि के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति की गयी।

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों की समस्याओं को देखते हुये उनके मानदेय में वृद्धि की धोषणा की गयी थी जो 01 अप्रैल से लागू किया गया है। शिक्षको के अन्दर सकारात्मक सोच होना चाहिए। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। आप सभी शिक्षा के मित्र है। दीपक मौर्या आप लोग मित्र की तरह शिक्षा को आगे बढ़ाये। स्कूल चलो अभियान के माध्यम से बच्चों के नामांकन में सहयोग करें। कोई भी बच्चा शिक्षा से वित न होने पाये। स्कूलों का कायाकल्प के माध्यम से स्मार्ट क्लास शौचालय, फर्नीचर पेयजल व्यवस्था एवं बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जा रही है। जनपद में कई विद्यालय ऐसे है जो केवल शिक्षामित्रों के सहारे चल रहा है।

विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों की नियुक्ति ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए किय गया था। पहले मानदेय बहुत कम था। आज मानदेय वृद्धि की गयी जिसे बढ़ाकर 18000₹ किया गया है। सभी शिक्षामित्र बच्चों को समय से विद्यालय में उपस्थित होकर बेहतर शिक्षा प्रदान करें। बच्चों को निखारने की जिम्मेदारी आपके उपर है। शिक्षा को बढ़ाया देने के लिए निरनार कार्य कर रहे है। शिक्षको की जो भी समस्यायें उनका निराकरण कराने का प्रयास कर रहे है।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि स्कूलों शिक्षा को बेहतर करने के लिए शिक्षा मित्री का चयन सहायक के रूप में किया गया था मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय वृद्धि कर 18000₹ किया गया है शिक्षामित्रों की समस्याओं देखते हुए उनके मानदेय वृद्धि किया गया है। शिक्षा पूरे मनोयोग से बच्चों को शिक्षा प्रदान करें।

विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कि मुख्यमंत्री ने बहुत सराहनीय कार्य करते हुए शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि किया है। सभी लोग बच्चों बेहतर शिक्षा प्रदान करें विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्मार्ट कलास सचाजित किया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता में बहुत ही सुधार हुआ है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ समाज का विकास चाहते है। शिक्षक बच्चों को शिक्षित कर समाज को विकसित बनाने का कार्य करे। बच्चे देश के विकास की कड़ी है। बच्चे देश का भविष्य है।

जिलाधिकारी शिवशरणप्या जीएन ने कहा कि आज शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाकर 18000₹ किया गया है। कायाकल्प के माध्यम से विद्यालय में बहुत से कार्य हुए है। बच्चों को पाठ्य पुस्तक, मिड-डे मील दिया जा रहा है। शिक्षक ए०आई० तकनीक के बारे में जानकारी दे। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे। शिक्षक समय से विद्यालय में उपस्थित हो। जिलाधिकारी ने सभी को बधाई दिया।

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जयप्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु, श्यामधनी राही, विधायक में शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौयों को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी०एन०, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा 10 शिक्षामित्रों के बड़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक दिया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस०पी० अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षामित्र आदि उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *