Sat. Apr 18th, 2026

लखनऊ के सरोजनीनगर में STF ने राकेश पांडेय को एनकाउंटर में मार गिराया है.

ब्रेकिंग न्यूज़/लखनऊ- दिनाँक-09-08-020

लखनऊ के सरोजनीनगर में STF ने राकेश पांडेय को एनकाउंटर में मार गिराया है.

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी गैंग का बड़ा शूटर बन गया था. मुख्तार अंसारी का शूटर राकेश पांडेय एनकाउंटर में ढेर
राकेश पांडेय पर था एक लाख का इनामएनकाउंटर में यूपी एसटीएफ ने किया ढेर
भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी इनामी बदमाश को यूपी पुलिस ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. आरोपी का नाम राकेश पांडेय है.

राकेश पांडेय उर्फ हनुमान पांडेय को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. उस पर एक लाख रुपये का इनाम था. राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी का करीबी था. लखनऊ के सरोजनीनगर में STF ने राकेश पांडेय का एनकाउंटर किया. मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी गैंग का बड़ा शूटर बन गया था.

मऊ के कोपागंज का रहने वाला राकेश पांडेय कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल था. मऊ में ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना सिंह और अन्य की दोहरे हत्याकांड में भी मुख्तार अंसारी के साथ हनुमान पांडेय आरोपी था. एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश राकेश पांडेय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. राजधानी लखनऊ सहित रायबरेली, गाजीपुर व मऊ में 10 मुकदमे गंभीर धाराओं में पंजीकृत हैं.

एसटीएफ के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, बनारस एसटीएफ और लखनऊ एसटीएफ को इनपुट था कि इनामी बदमाश इनोवा कार से जा रहा है. इस दौरान हमने पीछा किया और सरोजनी नगर थाने के आगे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रोकने की कोशिश की. जवाब में बदमाश ने एसटीएफ पर फायर कर दिया. इसके बाद कार्रवाई में इनामी बदमाश को मार गिराया गया. उसके ऊपर 1 लाख का इनाम भी था. वाराणसी की टीम आ गई है और मौके की जांच कर रही है.

Related Post