सिद्धार्थनगर 02मई 2024
लोकसभा चुनाव 2024 तीनों प्रमुख दलो ने खरीदा पर्चा/आज से नामांकन प्रक्रिया की हुई शुरुआत.
सांसद जगदंबिका पाल लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर चौथी बार जीत की तलाश में उतरे मैदान में.
डुमरियागंज लोकसभा संसदीय क्षेत्र से
सपा और बसपा के दोनों प्रत्याशी पहली बार लड़ रहे हैं चुनाव/नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से तेज हुई सरगर्मी
भारतीय जनता पार्टी से जगदंबिका पाल, सपा (पीडीए गठबंधन) से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी तथा बसपा से ख्वाजा शमसुद्दीन उतरे चुनावी मैदान में.
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज लोकसभा में तीनों दल के प्रत्याशी सपा बसपा भाजपा आमने-सामने हैं। सोमवार से चर्चा खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया है। वही आज बुधवार को भाजपा सांसद प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने जिले के दो प्रमुख मंदिर में जाकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान,शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा,बांसी विधानसभा से राजा जयप्रताप सिंह तथा प्रस्तावकों के साथ आज अपना नामांकन किया। वैसे तीनों प्रमुख राजनीतिक पार्टीयों में यह पहला नामांकन किया गया है।
वैसे लोकसभा डुमरियागंज में तीनों दलों भाजपा, सपा-कांग्रेस,तथा बसपा ने अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा पहले से ही कर चुकी हैं। भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल डुमरियागंज लोकसभा से चौथी बार जीत दर्ज करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि सपा से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा से ख्वाजा शमसुद्दीन भी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
इस बार डुमरियागंज लोकसभा से भाजपा ने पहले ही अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दिया था उसके बाद बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया लेकिन सपा में मामला कुछ पेंचीदा होने के कारण देर से अपने प्रत्याशी के नाम का घोषणा किया। तीनों दलों के प्रत्याशी नाम के घोषणा का एलान होने के बाद से अपने संसदीय क्षेत्र में पार्टी की उपलब्धियों को बताकर जनसंपर्क कर रहे हैं। सोमवार को अधिसूचना अधिसूचना जारी होने के बाद पर्चा खरीदने के साथ बुधवार से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। सभी दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी पार्टी की जीत दर्ज करने के लिए मैदान में डटे हुए हैं। सबने अपनी अपनी ताकत लगा रखी है,और मतदाताओं के बीच में अपनी पैठ बना सकें। आपको बता दें कि पिछला चुनाव 2019 का भाजपा से जगदंबिका पाल ने इसी सीट से जीता था,यह उनकी तीसरी जीत थी। उन्होंने बसपा के प्रत्याशी आफताब आलम को एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से से शिकस्त दी थी। इससे पहले 2009 व 2014 में इसी सीट से जगदंबिका पाल चुनाव जीत चुके हैं। 2009 में कांग्रेस से 2014 में भाजपा से चुनाव जीता था,अबकी बार सपा वह बसपा के दोनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में नए हैं। दोनों प्रत्याशी पहली बार डुमरियागंज लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। नए चेहरे होने के बावजूद भी दोनों प्रत्याशी कड़ी टक्कर देने की कोशिश में लगे है। वैसे सियासी गलियारे में राजनीतिक प्रबुद्ध लोग कह रहे हैं कि तीनों प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला है। बाकी किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र में आखिरी फैसला मतदाता का ही होता है।
लोकसभा डुमरियागंज में 2019 का चुनावी परिणाम किस प्रत्याशी को कितने मत मिले….
-जगदंबिका पाल -भाजपा प्रत्याशी को 4,92,253 वोट मिले.
-आफताब आलम बसपा प्रत्याशी 3,86,932 वोट मिले.
-चंद्रेश कुमार उपाध्याय कांग्रेस प्रत्याशी 60,549 वोट मिले.
-अर्जुन लोधी बीएमयूपी 8,265 वोट मिले.
-मोहम्मद इरफान पीआईसीपी 5765 वोट मिले.
-संजय कुमार चौहान एनईपी 5030 वोट मिले.
-बृजेश कुमार जेकेपी 4097 वोट मिले.
-केशव राजभर सुभासपा 3,6809 वोट मिले.
-श्रवण कुमार निर्दल 3746 वोट मिले.
-केशरी नन्दन एसबीडीयू 3066 वोट मिले.
-नोटा —————— 11,757 वोट पड़े.