वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा,सफाई कर्मियों का 20 हजार मानदेय खाते में,पांच लाख तक मुफ्त इलाज
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को संविदा व आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने घोषणा की है कि सफाईकर्मियों का 16 से 20 हजार रुपये मानदेय अब सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। साथ ही सभी सफाईकर्मियों और उनके परिवार को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया जाएगा। संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों को वर्तमान में 11 हजार रुपये मिलते हैं। वाराणसी में मानदेय बैंक खाते में ही जाता है, लेकिन कुछ छोटे जिलों के निगमों में सफाई कर्मचारियों का पैसा नकद में भुगतान होता था।
मुख्यमंत्री ने सरोजा पैलेस में ‘स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह’ में सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई अब किसी सफाईकर्मी का शोषण नहीं कर सकेगा। सबके स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सफाईकर्मियों की चिंता सरकार स्वयं कर रही है। पूर्व मंत्री एवं विधायक डा. नीलकंठ तिवारी के 75 दिवसीय वार्ड प्रवास के समापन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम काशी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए दिन-रात सफाई में जुटे कर्मचारियों के लिए किसी पर्व से कम नहीं था। आखिरकार प्रदेश के मुखिया उनके बीच स्वयं उपस्थिति होकर सम्मानित करने वाले थे। दोपहर लगभग एक बजे मुख्यमंत्री जैसे ही पहुंचे, सफाई कर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सीएम ने ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान करने वाले
वाराणसी में सोमवार को कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में स्वच्छता मित्रों पर पुष्प वर्षा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं साथ में विधायक नीलकंठ तिवारी।
वाराणसी नगर निगम में स्थायी सफाई कर्मचारी-980, वाराणसी में संविदा सफाई कर्मचारी 1100, आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मचारी 5220, स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया एवं स्वच्छता किट वितरित किया। उन्होंने सफाईकर्मियों पर पुष्पवर्षा भी की,सीएम ने कहा कि सात अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। भगवान वाल्मीकि भारत की ऋषि परंपरा, सनातन धर्म के भाग्य विधाता हैं। वह हम सभी के रोम-रोम और हर श्वांस में भगवान राम का निवास है।
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता मित्र नीलम, रानी देवी, रूपा, नीलम, मालती, प्रियांशु, दीपक कुमार, शतरुद्र, टिंकू, सूरज भारतीय को अंगवस्त्रम, सेफ्टी किट एवं मिष्ठान आदि देकर सम्मानित किया तथा प्रसाद स्वरूप भोजन बांटा।

