Wed. Apr 29th, 2026

विकास कार्यो के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए नगर विकास विभाग मंत्री ने दी स्वीकृति,प्रमुख सचिव को भेजा पत्र..विनय वर्मा विधायक

विकास कार्यो के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए नगर विकास विभाग मंत्री ने दी स्वीकृति, प्रमुख सचिव को भेजा पत्र..विनय वर्मा विधायक

मंत्री नगर विकास विभाग द्वारा विधायक विनय वर्मा के पत्र को संज्ञान में लेकर विभिन्न कार्यो के लिए मुख्य सचिव को भेजा पत्र..

“विधायक विनय वर्मा ने जनहित में निम्नलिखित कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मंत्री नगर विकास विभाग से मुलाकात कर दिया था पत्र”

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मंत्री नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर असमय आई बाढ़ के कारण क्षेत्रीय विकास का कार्य काफी बाधित हो गया है। विधायक ने मंत्री नगर विकास विभाग से विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में त्वरित विकास योजना से जनहित में विभिन्न कार्य योजनांतर्गत निम्नलिखित कार्य कराया जाना अति आवश्यक है।

1–पेय जल योजना –पानी की टंकी लगवाना।
2-झील,पोखर,तालाब संरक्षण योजना–सौंदर्यीकरण कराना।
3–कान्हा पशु आश्रय स्थल योजना–गौशालाओं का निर्माण करवाना।
4–अब्दुल कलाम सौर पुंज योजना–सोलर लाइट लगाना।
5–पं0 दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना–सड़को का निर्माण।
6–पं0 दीन दयाल आदर्श नगर विकास योजना–क्षेत्रीय विकास कार्य।
7–जल निकासी योजना–क्षेत्र के जल निकासी योजना के लिए नाला नालियों का निर्माण।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मंत्री नगर विकास विभाग से विनम्रता पूर्वक आग्रह किया है कि हमारे विधानसभा शोहरतगढ़ जो विकास के लिहाज से अत्यंत पिछड़ा हुआ है और भारत नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ विधानसभा क्षेत्र है। इसलिए मेरा अनुरोध है कि विकाश कार्यो की स्वीकृति वरदान करते हुए संबंधित अधिकारियों को धनावंटन हेतु निर्देशित करने की कृपा करें जिससे विकास कार्यो को गति मिल सके।

302 शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा द्वारा समाचार प्रकाशन हेतु जारी..

———————-————————————–

मंत्री नगर विकास विभाग ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के पत्र को संज्ञान में लेकर मुख्य सचिव नगर विकास को त्वरित विकास योजनांतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य क्रमशः–
1-विधानसभा शोहरतगढ़ में पानी की टंकी का अधिष्ठापन
2-तालाबों का सौंदर्यीकरण
3–गौशालाओं का निर्माण
4–सोलर लाइट
5-सड़को का निर्माण तथा नाला निर्माण कराए जाने की स्वीकृति प्रदान किये जाने से संबंधित है।

मंत्री नगर विकास विभाग ने विधायक विनय वर्मा के पत्र के संदर्भ में मुख्य सचिव नगर विकास विभाग को स्वीकृति पत्र लिखकर भेज दिया है।

Related Post