Sat. Mar 8th, 2025

विधायक विनय वर्मा के भगीरथ प्रयास से अनुसूचित जनजाति विद्यालय के स्थापना हेतु/ डॉ प्रियंका वर्मा ने निम्नलिखित को लिखा पत्र–05 एकड़ भूमि आवंटित कर सूचित करें

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर/दिनाँक 22 अगस्त 2022

विधायक विनय वर्मा के भगीरथ प्रयास से अनुसूचित जनजाति-blank

विद्यालय के स्थापना हेतु/ डॉ प्रियंका वर्मा ने निम्नलिखित को लिखा पत्र–05 एकड़ भूमि आवंटित कर सूचित करें

प्रेषक :-
जनजाति विकास –उत्तरप्रदेश लखनऊ–

सेवा में–जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर।

पत्र संख्या–/ज0जा0वि0/2022-23

दिनाँक-18 अगस्त 2022

विषय:- जनपद सिद्धार्थनगर में अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राओं हेतु राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना हेतु मानक के अनुरूप भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में-

उपर्युक्त विषय के संबंध शासन के पत्र संख्या-29मंत्री सं0/26-03-2022 दिनाँक 5 जुलाई 2022 के संलग्न विनय वर्मा विधायक शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के पत्र संख्या 07-06-2022 (छायाप्रति संलग्न) का अवलोकन करने का कष्ट करें। जिसके द्वारा विधायक विनय वर्मा द्वारा जनपद सिद्धार्थ नगर में अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राओं हेतु राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना की अपेक्षा की गई है।

विधायक विनय वर्मा द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर में आश्रम पद्धति विद्यालय स्थापित किये जाने की अपेक्षा करते हुए अवगत कराया गया है कि जनपद सिद्धार्थनगर के विभिन्न जनजाति बाहुल्य ब्लॉक/ग्राम विद्यालय नहीं होने के कारण अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राऐं शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना हेतु मानक के अनुसार कम से कम 05 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी।जिसे निदेशक जनजाति विभाग उत्तरप्रदेश के पक्ष में स्थापित कराया जाना होगा। भूमि विभाग के पक्ष में आवंटित होने के बाद ही जनपद सिद्धार्थनगर में आवंटित भूमि पर अनुसूचित जाति के छात्र/छात्राओं के लिए शासकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का स्थापना का निर्माण कराया जा सकेगा।

अतः आप से अनुरोध है कि जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में राजकीय
आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना हेतु भूमि चिन्हित कर निदेशालय को अवगत कराने का कष्ट करें। जिससे विभाग द्वारा चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर शासन की स्वीकृति प्राप्त करने हेतु प्रस्ताव भेजा जा सके।।

संलग्न यथोक्त।।
भवदीय

डॉ प्रियंका वर्मा
उपनिदेशक
कृते निदेशक

पत्र संख्या – 704/जनजाति/2022-23 तददिनांक।
प्रतिलिपि – निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित–

1 निजी सचिव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग उत्तरप्रदेश के मंत्री को सादर अवलोकनार्थ।

2 निजी सचिव, प्रमुख सचिव उत्तरप्रदेश शासन, समाज कल्याण विभाग।

3 अनु सचिव उत्तरप्रदेश शासन समाज कल्याण विभाग अनुभाग –3

4 विनय वर्मा विधायक विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ जनपद- सिद्धार्थनगर।

5 जिला समाज कल्याण अधिकारी सिद्धार्थनगर को इस आशय से कि जिलाधिकारी कार्यालय से संपर्क स्थापित कर विद्यालय की स्थापना हेतु भूमि का चिन्हांकन कर अवगत कराने का कष्ट करें।
डॉ प्रियंका वर्मा
उपनिदेशक

Related Post