सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़/ दिनाँक 25 अगस्त 2022
विधायक विनय वर्मा ने अपने कैम्प कार्यालय एवं आवास पर मंत्री रवीन्द्र जायसवाल एवं सतीश शर्मा का किया भव्य स्वागत
सिद्धार्थनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अपने आवास व कैंप कार्यालय पर उ0.प्र0.सरकार के मंत्री रवीन्द्र जायसवाल(राज्य मंत्री) स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग) सतीश शर्मा ( राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद विभाग) पूर्व मंत्री–पूर्व विधायक इटवा सतीश द्विवेदी का आगमन हुआ। विधायक के आवास व कैम्प कार्यालय पहुँचने से ठीक पहले विधायक ने अपने सभी सम्मानित लोगो व अपना दल (एस), बीजेपी, निषाद पार्टी एवं युवा वाहिनी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया। उसके बाद कैम्प कार्यालय (आवास) पहुँचने पर विधायक विनय वर्मा, भाजपा ज़िलाध्यक्ष गोबिंद माधव, अपना दल (एस) अध्यक्ष आत्मा राम पटेल, विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्या, निषाद पार्टी ज़िलाध्यक्ष हरेराम निषाद , हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने संयुक्त रुप से माला पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। विधायक विनय वर्मा व उनकी धर्म पत्नी ने दोनों मंत्रीयों को पगड़ी व अंग वस्त्र प्रदान करने के बाद उन्हें स्मृति चिन्ह दिया।
इस दौरान रवि अग्रवाल, मो० मोहम्मद आलम,विजय कुमार गुप्ता,गंगा मिश्रा, धनश्याम मिश्रा, राधे बाबा,रविन्द्र कुमार वर्मा,संजय कसौधन,संतोष कुमार पासवान, मनोज पोद्दार,नीलेश चौधरी, राजेन्द्र बोरा,संजय कौशल,भोला अग्रहरी, संतराम अग्रहरि,अवधेश शर्मा, प्रदीप कमलापुरी,मत्तन निषाद, महेश वर्मा, रत्नेश सोनी,शरद सिंह,फूल सिंह यादव,लक्ष्मण गुप्ता,राजकमल जायसवाल,गणेश तिवारी, शिवकुमार वर्मा,विक्रांत सिंह,महेश चंद्र वर्मा, सन्नी उपाध्याय, गोलू यादव, मो० दानिश, विकास पांडेय,राजन पांडेय, पिंटू मौर्य,,कंचन वर्मा, दीपक वर्मा, विपिन कुमार सोनी, सिद्धार्थ अग्रवाल सहित सभी सम्मानित कार्यकर्ता एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
आज के इस स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में जनपद व शोहरतगढ़ विधानसभा के भाजपा अपनादल गठबंधन पार्टियों के सभी सम्मानित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों तथा काफ़ी संख्या में अन्य सम्मानित व गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।