Sun. Jun 14th, 2026

विधायक श्यामधनी राही ने जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ

विधायक श्यामधनी राही ने जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ

सिद्धार्थनगर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के,विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के विकास खण्ड नौगढ़ में 14 से 16 जून तक आयोजित जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ विधायक श्यामधनी राही ने फीता काटकर किया शुभारंभ। इस अवसर पर विधायक ने ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य जी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष गंगा मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी नौगढ़ सर्वेश मोहन, सहायक श्रम आयुक्त ओम प्रकाश, सीडीपीओ नौगढ़ गौरी शंकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *