विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जिले में चलाई जा रही जागरूकता अभियान,संबंधित बीमारियों के लक्षण व बचाव की दी जा रही है जानकारी
विभाग अलग-अलग जिम्मेदारियों के तहत बीमारी के प्रति कर रहे जागरूक, लोगों को संचारी रोगों के बारे में बचाव की दे रहे सलाह
सिद्धार्थनगर। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के तहत 13 अलग-अलग विभाग समुदाय के बीच संचारी रोगों की गंभीरता बताते हुए बचाव की सलाह देकर जागरूक कर रहे हैं।इस अभियान में स्वास्थ्य विभआग नोडल की भूमिका में है। जिसमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए शुद्ध पेयजल पर चर्चा हो रही है। इसके अलावा समुदाय के बीच छात्रों, अभिभावकों को बीमारी से बचाव के प्रति सजग रहने को शपथ भी दिलाई जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि जिले में जुलाई माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया है जबकि 11 से 31 जुलाई के बीच दस्तक अभियान चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ नगर पालिका, शिक्षा,पंचायती राज आदि विभाग अपने तय इंडीकेटर को लेकर समुदाय के बीच डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, डायरिया वसंक्रामक बीमारियों के प्रति चर्चा करते हुए जागरूक कर रहे हैं।
इस तरह करें बचाव: कूलर, गमला, टायर में पानी न रूकने दें,पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, मच्छरदानी का उपयोग करें,पीने का पानी उबालकर या फिल्टर कर पिएं,तेज बुखार होने पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
डुमरियागंज। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर डुमरियागंज कस्बे में लापरवाही की जा रही है। शासन ने अभियान शुरू होने से पहले नगर पंचायत प्रशासन को बैठक कर तैयारी करने का सख्त निर्देश दिया था,इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन ने जनपद में अभियान शुरू होने के दूसरे दिन तैयारी बैठक की है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय सभागार में अभिमुखीकरण बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लिपिक सैय्यद हसन ताकीब रिजवी ने सफाई नायकों को माइक्रोप्लान के अनुसार वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के उद्देश्य और कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान महंथ मिश्र, सब्लू, अर्पित आदि मौजूद रहें। बेवा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण माह व दस्तक अभियान को लेकर समय से बैठक की गई। बैठक में विभागों व आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। नगर पंचायत के जिम्मेदारों को भी समय से सफाई कर्मियों को प्रशिक्षण देना चाहिए था।

