Thu. Feb 6th, 2025

वि0ख0 जोगिया सिद्धार्थनगर में मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा निम्न मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का किया आयोजन …

blank

वि0ख0 जोगिया सिद्धार्थनगर में मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा निम्न मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का किया आयोजन …

वि0ख0 जोगिया सिद्धार्थनगर में आज 11/07/2021 को उत्तरप्रदेश मनरेगा कर्मचारी महासंघ के अववाह्न पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया,मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा निम्न समस्याओं को लेकर निजी सचिव/मुख्य सचिव/लोकभवन लखनऊ को संबोधन करते हुए अपने निम्न समस्याओं के निस्तारण हेतु ज्ञापन दिया।

1) जेम पोर्टल को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए..

2) समस्त मनरेगा कर्मियों को समायोजित किया जाए..

3) दिवंगत हुए मनरेगा कर्मियों के परिवारों को समायोजित किया जाए..

4) ईपीएफ का नियोक्ता अंशदान निर्गत किया जाना कर्मचारियों के हित मे किया जाए…

5) मनरेगा कर्मियों को संविधान के अनुछेद 21 में वर्णित करके उनके अधिकार के तहत सामाजिक सुरक्षा व मानव संसाधन नीति जारी किया जाए..

6) मनरेगा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि किया जाय…

7) पूर्व से तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर को उनकी योग्यता के अनुसार मनरेगा कर्मियों की तरह सम्मानजनक मानदेय दिया जाए…

8) मनरेगा कर्मियों का वितरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अंकित करते हुए सभी की सेवा अंकित किया जाए..

9) मनरेगा कर्मियों पर एकतरफा कार्यवाही न किया जाए..

10) मनरेगा कर्मियों के उनके अच्छे कार्य के लिए उनका उत्साहवर्धन किया जाए…

11) मनरेगा कर्मियों के प्रतिनिधि मण्डल के मध्य हुई वार्ता का तत्काल सकारात्मक आदेश जारी किया जाए..

12) महिला मेट की भर्ती तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए…

उपरोक्त व अन्य समस्याओं को लेकर आज दिनाँक 11/07/2021 को अपने समस्त मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के नाम से ज्ञापन दिया जा रहा है। यदि उपरोक्त मांगो को 18/07/2021 नही मानी गई तो हम सब विवश होकर 19/07/2021 को जिला स्तर पर पुनः धरना करने पर बाध्य होंगे।

उपरोक्त बैठक में अब्दुल कयूम (ए पीओ) अवनीश त्रिपाठी (लेखा सहायक)डीसी पाण्डेय,तकनीकी सहायक तारकेश्वर मणि तकनीकी सहायक, मनोज कुमार रोजगार सेवक,विरेन्द्र कुमार अध्यक्ष,आदि तमाम लोग उपस्थिति रहे ।

प्रेस विज्ञप्ति :-

Related Post