Sun. Apr 26th, 2026

शिक्षक विधायक के औचक निरीक्षण के दौरान उसका सामुदायिक केंद्र अधीक्षक मिले नदारद!जताई नाराज़गी

शिक्षक विधायक के औचक निरीक्षण के दौरान उसका सामुदायिक केंद्र अधीक्षक मिले नदारद!जताई नाराज़गी

सिद्धार्थनगर। उसका बाज़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मरीजों की सुविधाओं का जायज़ा लेने पहुँचे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मीयो में हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर के ओपीडी बाहर स्ट्रेचर पर पड़ा व्यक्ति अस्पताल डॉक्टरों द्वारा इलाज़ नहीं होने पर चिकित्सक को कड़ी फटकार और लापरवाही पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की संबंधित को हिदायत दी।

इस दौरान शिक्षक विधायक ने मरीजों को मिलने वाली निःशुल्क सुविधा ओपीडी समय से संचालन करते, सरकार की ओर से मरीजों को जो सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उसका सही से निर्वाहन करने एवं सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अधीक्षक एस0के0 पटेल मौके से ग़ायब मिलने पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी,लापरवाही बरतने वाले पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *