शोहरतगढ़ विधायक ने अपनी धर्मपत्नी के साथ 10वीं की मेधावी छात्रा कु0 अवंतिका पांडेय को प्रोत्साहन स्वरूप भेंट किया लैपटॉप
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। विधायक विनय वर्मा ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती बबीता वर्मा के साथ विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज, शोहरतगढ़ की मेधावी छात्रा कु0. अवंतिका पांडेय को दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय टॉपर बनने पर प्रोत्साहन स्वरूप एक उच्चकोटि का लैपटॉप भेंट किया। विधायक ने कहा कि यह प्रोत्साहन अन्य छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा और वह भी ज़्यादा मेहनत करेंगे।
विद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में शोहरतगढ़ विधायक अपनी धर्म के साथ सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं को अंकपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया,तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उत्साह, गुरुजनों के समर्पण एवं अभिभावकों के विश्वास ने मन को अत्यंत प्रसन्नता से भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर विधायक ने विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू मिश्रा एवं विद्यालय प्रबंधन का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया है!
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अवंतिका जैसी प्रतिभाशाली बेटियाँ आधुनिक तकनीक और शिक्षा के माध्यम से न केवल अपने परिवार एवं विद्यालय के अलावा पूरे शोहरतगढ़ और सिद्धार्थनगर जनपद का नाम गौरवान्वित करती रहेंगी।इस आयोजन के लिए विधायक ने विद्यालय परिवार, गुरुजनों, अभिभावकों एवं सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित की।

