Sun. Mar 9th, 2025

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार पर विभिन्न जगह आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल..

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़/दिनाँक 19 अगस्त 2022

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार पर विभिन्न जगह आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल..

blank

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा स्थित थाना कठेला समय माता मंदिर में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन हुआ. जिसमे उपस्थित होकर श्रीबांके बिहारीजी का आशीर्वाद लिया साथ ही वहां उपस्थित आदरणीय पुजारी जी से भी हमने आशीर्वाद ग्रहण किया. इस दौरान हमने सतीश सिंह के परिवार के नन्हा कान्हा को भेष-भूषा के साथ पहने हुए को गोद लिया। तत्पश्चात हमने भगवान् श्रीकृष्ण का अमृत प्रसाद ग्रहण कर सभी उपस्थित लोगों से बातचीत कर उनका कुशल क्षेम पूंछा…
————————————————————————————————
विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत थाना शोहरतगढ़ में पंकज पाण्डेय (थाना अध्यक्ष ) द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमे उपस्थित होकर श्रीबांके बिहारीजी का आशीर्वाद लिया तथा लड्डू गोपालजी के अवतरण दिवस उत्सव में अपनी हाज़िरी लगाई। थाना अध्यक्ष एवं अन्य सम्मानित पुलिसकर्मियों ने स्वागत व अभिनन्दन किया तथा कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तों से मुलाक़ात कर उनका कुशल-क्षेम पूंछा…
————————————————————————————————

विधायक विनय वर्मा ने राम-जानकी मंदिर शोहरतगढ़ में जितेन्द्र प्रधान द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उत्सव में शामिल होकर भगवान गिरधारी, प्रभु राम तथा माता सीता का आशीर्वाद लिया. तत्पश्चात कृष्ण जन्मोत्सव में आयोजित भजन-संगीत कार्यक्रम में हमने भी भगवान के भजनों का गुणगान किया. मंदिर में पुजारीजी से तिलक लगवाया।

इस दौरान विधायक के साथ राम सेवक गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल , नीलू रुंगटा, गायक महेश त्रिपाठी , राम उजागिर तिवारी , गायक पप्पू लखा,मनोज तिवारी , उदय राज साहनी , रमेश मणि, लवकुश धर दूबे , रवि अग्रवाल , विजय गुप्ता , संजय कसौधन, महेश चंद्र वर्मा , विक्रांत सिंह, संतोष कुमार , शनि उपाध्याय , गोलू, फूल सिंह यादव, हरीश वर्मा,महेश वर्मा, मो. दानिश, नवीन सोनी, सुनील वर्मा,अरविंद कुमार वर्मा,संगम गुप्ता,सत्यम,मत्तन निषाद,सतीश मित्तल, सत्यप्रकाश पुजारी आदि उपस्थिति रहे।
————————————————————————————————
विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अंतर्गत विधायक विनय वर्मा ने शीतला माता मंदिर में श्रवण कुमार वर्मा के द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम के आयोजन में पहुंचकर भगवान कृष्ण एवं राधारानी का आशीर्वाद ग्रहण किया। उसके पश्चात वहां आयोजित भजन-कीर्तन में भगवान नटखट नंदलाला का स्मरण व भजन किया। वहाँ उपस्थित क्षेत्र के सभी सम्मानित लोगों से भेंट-मुलाक़ात कर उनका कुशल-क्षेम जाना….
————————————————————————————————
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के छतहरा में स्थित शिव मंदिर एवं राम जनकी मंदिर में विरेन्द्र गिरी प्रधान एवं उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उत्सव में शामिल होकर हाथ जोड़कर भगवान का आशीर्वाद ग्रहण किया. इस दौरान मंदिर में जाकर श्रीराधा-कृष्ण भगवान के चरणों में माथा टेका और समस्त प्राणी जगत के लिये मंगल कामना किया….
————————————————————————————————
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित शिवमन्दिर मुड़िला में पत्रकार अंकित तिवारी एवं उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कर भगवान श्री कृष्ण जी के अवतरण दिवस के उत्सव में शामिल हुआ. इस दौरान हमने वहाँ उपस्थित सभी सम्मानित जनों के साथ भेंट-मुलाक़ात किया..
————————————————————————————————
राम-जानकी मंदिर सिरवत, शोहरतगढ़ में जितेन्द्र प्रधान द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण एवं प्रभु श्रीराम जानकी माता का आशीर्वाद लिया।

तत्पश्चात श्री कृष्ण जन्मोत्सव में आयोजित भजन-संगीत कार्यक्रम में हम भी शामिल हो गए और पूरी आस्था से भगवान के भजनों का गुणगान व आनंद लिया। मंदिर के पुजारी जी से तिलक लगवा कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान हमारे साथ प्रसून शुक्ला, दिनेश शुक्ला, जसवंत साहनी, श्रवण पटवा,लवकुश धर दूबे,रवि अग्रवाल, रमेश मणि त्रिपाठी,संजय कसौधन, महेश चंद्र वर्मा, विक्रांत सिंह, संतोष कुमार, सन्नी उपाध्याय, गोलू,फूल सिंह यादव, हरीश वर्मा , महेश वर्मा, दानिश ,अरविंद कुमार वर्मा, श
संगम गुप्ता,सत्यम,अभिलाष मिश्रा समेत कई और अन्य सम्मानित व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Related Post