सिद्धार्थनगर- 05 सितंबर 2024
सदस्यता अभियान के निमित्त मंत्री ए.के.शर्मा ने नगरवासी/कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 03पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने सभी नगरवासी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
ए०के० शर्मा ने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इस विश्वव्यापी पहल में लगातार लोग अभियान से जुड़ रहे हैं आप सभी अभियान में जुड़कर विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दृढ़ता प्रदान करें भाजपा परिवार का सदस्य बनें।
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। बीजेपी का सदस्य होना सभी भारतीयों के लिए गौरव का विषय है, हम सबको भाजपा का सदस्य बनकर राष्ट्र निर्माण में अपने सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए। सदस्यता प्रमुख रामकुमार कुंवर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों से सदस्यता ग्रहण करने की अपील की।
उक्त अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव,पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी,सह सदस्यता प्रमुख दीपक मौर्य,अरविंद उपाध्याय, मंगल चौरसिया,जिला महामंत्री विपिन सिंह,विजयकांत चतुर्वेदी,जिला मंत्री अजय उपाध्याय, फतेबहादूर सिंह,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एसपी अग्रवाल,विकास पांडेय,विक्की रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे।

