Sun. Apr 19th, 2026

सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने सिरसिया में अस्थाई गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया…

सिद्धार्थनगर 01 मार्च 2023

सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने सिरसिया में अस्थाई गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया…

सिद्धार्थनगर। सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश एस0वी0एस0 रंगाराव एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा अस्थाई गौआश्रय स्थल सिरसिया, विकास खण्ड जोगिया़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा गौशाला की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बलराम चौरसिया सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश को अवगत कराया कि पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। इसके साथ ही साथ समय-समय पर पशुओं का जांच भी कराया जाता है। सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने निर्देश दिया कि पशुओं के लिए पर्याप्त हरा चारा, पानी, भूसा आदि की समुचित व्यवस्था की जाये। सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने गायो को गुड़, चना एवं फल खिलाया।

निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ डॉ0 ललित कुमार मिश्र,परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी जोगिया़ सतीश सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post