गोरखपुर/दिनांक 05.02.2022
“सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयाश के फार्मूले पर/ योगी सरकार में समाज के हर वर्ग का हुआ विकास…
गोरखपुर। आज दिनांक 05 फरवरी को डॉ. एस.आर. शुक्ल, डॉ.आर.बी.मिश्रा, भागवत कुमार, प्रमोद गुप्ता आदि ने वार्ड संख्या 21 में रूस्तमपुर और आवास विकास कॉलोनी में एक जनसम्पर्क अभियान चलाया गया जिसमे योगी सरकार के विकास और जनोपयोगी कार्यो के बारें में लोगों को बताया गया, और साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए किये गये कार्य का विवरण की जानकारी दी गई। जनसंपर्क अभियान में लोगों को योगी सरकार के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया गया। वरिष्ठ डॉ. एस.आर. शुक्ल ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महिलाओं और बुजुर्गों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश के सभी आर्थिक रूप कमजोर बुजुर्गों को सरकार उनके खाते में वृद्धावस्था पेंशन भेज रही है। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में इस योजना का लाभ मात्र 36.5 लाख वरिष्ठ नागरिकों को ही मिल रहा था। योगी सरकार के आने के बाद इस योजना में 20 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ा गया है, साथ ही वृद्धावस्था पेंशन की राशि को रु0 500 से बढ़ाकर रु0 1000 कर दिया गया।
वर्तमान योगी सरकार के इस फैसले ने बुजुर्गों को बड़ा सहारा दिया है, क्योंकि इस उम्र में बुजुर्गों के लिए कार्य करना अत्यन्त कठिन होता है। और बिना कार्य किये उनके रोजमर्रा के खर्चों के लिए उन्हें किसी दुसरे के ऊपर आश्रित रहना पड़ता था। कुछ लोग अपने वृद्ध माता-पिता पर आने वाले खर्च से बचने के लिए उन्हें वृद्धाश्रम में भी छोड़ देते थे ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने वृद्धावस्था पेंशन राशि बढ़ाकर उन्हें काफी राहत दी है। वृद्धावस्था पेंशन राशि से बुजुर्ग अपने दैनिक खर्चे चला रहे है और उन्हें इसके लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ रहा है। कोरोना काल में भी प्रदेश सरकार ने भावात्मक रूप से सहयोग देकर उन्हें मानसिक पीड़ा से उबारने का कार्य किया। जनसम्पर्क अभियान में वार्ड संख्या 21 के बी.एन. तिवारी, कमलेश शुक्ल, प्रवीण कुमार सिंह, पी.सी. शुक्ला, रविन्द्र कुमार, डी.के. वर्मा सहित सैकड़ों लोगों से मिलकर योगी आदित्यनाथ के लिए आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में भारी संख्या में वोट डाल कर जिताने के लिए समर्थन में मांगा।
“भाजपा मीडिया प्रभारी गोरखपुर”