Thu. Jan 30th, 2025

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह की 83वें जन्मदिन पर प्रयागराज में साइकिल यात्रा का किया गया आयोजन..

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह की 83वें जन्मदिन पर प्रयागराज में साइकिल यात्रा का किया गया आयोजन..

दिनांकः23.11.2021

समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिवस पर प्रयागराज के हण्डिया में ‘महिला सम्मान एवं युग जागरूकता‘ साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह के नेतृत्व में तीन हजार से अधिक महिलाओं ने साइकिल चलायी। साइकिल यात्रा अरई बाजार से शुरू होकर मानस हाल होते हुए हण्डिया तक सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर समाजवादी सरकार में हुए कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से जनता को परिचित कराया गया।

साइकिल यात्रा का आयोजन समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री निधि यादव ने किया। कार्यक्रम में बासुदेव यादव सदस्य विधान परिषद, श्रेया वर्मा, जेबा रिजवान, रूबी खान, प्रतिभा सिंह, कृति कोल, प्रीति सिंह रावत, सैय्यद जरीन, अनीता राकेश पासी, चमन आरा, दीया यादव, सोनी यादव सहित अन्य प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही।

मुलायम सिंह के जन्मदिन पर रायबरेली में पूर्व विधायक राम लाल अकेला ने जरूरतमंद महिलाओं में साड़ी वितरण किया और इंटरमीडियट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा पूनम को साइकिल भेंट कर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह द्वारा सम्मानित कराया गया।

जौनपुर में भी जन्मदिन के अवसर पर मोहिउद्दीनपुर स्थित समाजवादी कुटिया में बच्चों को स्वेटर, महिलाओं को कम्बल वितरण किया गया। इस अवसर पर गोद लिये दिव्यांग परिवार को सहयोग के साथ बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण, वृक्षारोपण, पौधा वितरण किया गया। समाजवादी कुटिया संचालक ऋषि यादव के नेतृत्व में बच्चों ने नेताजी के दीर्घायु की कामना किया।

Related Post