Sat. Feb 1st, 2025

सांसद पाल की अध्यक्षता में नई रेल लाइन खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज के प्रगति की हुई समीक्षा बैठक…

सिद्धार्थनगर 15 जुलाई 2022

सांसद पाल की अध्यक्षता में नई रेल लाइन खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज के प्रगति की हुई समीक्षा बैठक…

blank blank blank blank

सिद्धार्थनगर। नई रेल लाइन खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज के प्रगति की समीक्षा बैठक सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, रेलवे राजीव कुमार, जिलाधिकारी संजीव रंजन, चीफ इंजीनियर रेलवे संजय कन्नौजिया, डिप्टी चीफ इंजीनियर रेलवे रवीन्द्र मेहरा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक ने जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभी स्वागत करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि नई रेल लाइन खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज के अन्तर्गत तहसील बंासी में पड़ने वाले 28 गाँवों के भूमि अधिग्रहण हेतु धारा-4 का प्रकाशन करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने रेलवे विभाग के अधिकारियो को बताया कि माह अक्टूबर 2022 तक तहसील बांसी के अन्तर्गत आने वाली भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही पूर्ण कर भूमि रेलवे को हैण्डओवर कर दिया जायेगा।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि शेष भूमि अधिग्रहण आपसी सहमति के आधार पर किया जायेगा जिससे समय की बचत होगी। सांसद डुमरियागंज जदम्बिका पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे विभाग द्वारा इस परियोजना के लिए रू0 170 करोड़ अवमुक्त कर दिया गया जिसमें से 55 करोड़ जनपद सिद्धार्थनगर के लिए अवमुक्त किया गया है।

सांसद पाल ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि नई रेल लाइन के निर्माण हेतु सामान रखने के लिए ग्राम समाज/चरागाह की भूमि चिन्हित कर उपलब्ध करा दे जिससे सामान रखने में समस्या न हो। एन.एच.ए.आई. के अधिकारी द्वारा बताया कि नई रेल लाइन के अन्तर्गत खलीलाबाद तथा बांसी में एन.एच.ए.आई. द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जायेगा तथा स्टेट हाइवे पर पड़ने वाले क्रांसिंग पर पी0डब्ल्यू0डी0 द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जायेगा।

सांसद पाल ने इस नयी रेल परियोजना के धनराशि अवमुक्त करने के लिए मंत्री रेल, भारत सरकार अश्वनी वैष्णव तथा भारत सरकार को धन्यवाद दिया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, रेलवे राजीव कुमार ने सांसद डुमरियागंज, जिलाधिकारी तथा अन्य सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, एन.एच.ए.आई.सी.एम. द्विवेदी, तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post