Wed. Apr 29th, 2026

सांसद पाल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यो की कार्ययोजना के सम्बन्ध में हुई बैठक

सिद्धार्थनगर 26 जून 2025

सांसद पाल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यो की कार्ययोजना के सम्बन्ध में हुई बैठक

वित्तीय वर्ष 2025-26 में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यो की कार्ययोजना के सम्बन्ध में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सांसद पाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यो की कार्ययोजना के अनुसार कार्यो को निर्धारित समय में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही भी निर्देश दिया कि शिलान्यास/लोकार्पण का पत्थर/बोर्ड लगवाये। आपदा में जो सड़क क्षतिग्रस्त हो जाता है उसकी मरमम्त कराये। इस अवसर पर पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग (प्रा0ख0) कमल किशोर, बांसी विवेक राय, इटवा आशीष भारद्वाज, व अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *