सिद्धार्थनगर-दिनाँक 14 जुलाई 2022
सांसद पाल ने बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन कर केंद्र व प्रदेश सरकार की बताई उपलब्धियाँ ..
भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के विधानसभा शोहरतगढ़ के चिल्हिया मंडल मे बूथ संख्या 207 गमरवटिया कुर्मी तथा इसी क्रम शोहरतगढ़ मंडल के बूथ संख्या 188 सूर्यकुडिया में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन सांसद जगदंबिका पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामजीयावन मौर्या रहे।जिसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी ने तथा कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री रामकृपाल चौधरी ने किया।
इस मौके पर विधानसभा प्रभारी पवन मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष राम शंकर यादव, मंडल महामंत्री पद्माकर शुक्ला, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज चौबे, बूथ अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी, सूर्य प्रकाश पांडे, नर्वदेश्वर मणि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे