सिद्धार्थनगर: 18 दिसंबर 2025
साइबर फ्रॉड गिरोह के भिन्न-भिन्न राज्यों में 1.07,03,720 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के पांच आरोपी गिरफ्तार! एक लाख नकदी बरामद
सिद्धार्थनगर की पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, ये गिरोह लोगों को विभिन्न तरीकों से धोखा देकर उनसे पैसे ठगता था। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
सिद्धार्थनगर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पदार्फाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपितों ने देश के भिन्न- भिन्न प्रांतों के लोगों को झांसे में लेकर ₹1,07,03,720/-(एक करोड़ सात लाख तीन हजार सात सौ बीस रुपये) की धनराशि अपने खातों में मंगाई और उसे निजी उपयोग में खर्च किया।
सिद्धार्थनगर: पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने ऑनलाइन वित्तीय
धोखाधड़ी के माध्यम से देश के भिन्न भिन्न राज्यों के नागरिकों को ठगी का शिकार बनाया। इस प्रकरण में कोतवाली कपिलवस्तु में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन शिकायतों में लोगों से छल कर धनराशि मूल खातों के माध्यम से मंगाने की पुष्टि हुई। इसी आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों में शहजाद खान पुत्र अब्दुल कलीम, निवासी कस्बा अलीगढ़वा, थाना कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर, आशीष कुमार मिश्रा उर्फ अन्नू मिश्रा पुत्र दिवाकर मिश्रा, मूल निवासी ग्राम बरकुल, थाना चाकर चौड़ा, नेपाल, वर्तमान पता कस्बा अलीगढ़वा, थाना कपिलवस्तु, परवेज पुत्र अब्दुल गफ्फार,मूल निवासी ग्राम भैंसकुंडा,थाना पकड़ी,नेपाल, वर्तमान पता अलीगढ़वा, थाना कपिलवस्तु, अब्दुल अहद पुत्र हामीद हुसैन, निवासी बेलौहा बाजार, थाना खेसरहा, वर्तमान पता ग्राम सरदार नगर, थाना कपिलवस्तु तथा मोहम्मद वसीम पुत्र अब्दुल समद, निवासी अलीगढ़वा, थाना कपिलवस्तु, जनपद शामिल हैं।
साइबर फ्रॉड करने वाले अभियुक्तगण के पास से बरामदगी का विवरण-
1) 07 अदद मोबाइल फोन
2) 01 अदद मोटरसाइकिल
3) 01 अदद मारूति स्वीफ्ट कार
4) ₹98,200/- नकद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी,उ0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र, सदरूल आलमीन, आरक्षी आलोक यादव, राहुल कुमार,म0आ0 सुषमा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

