Sat. Feb 1st, 2025

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ का मंत्री ने किया औचक निरीक्षण/निरीक्षण में मिली कमियों पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी

सिद्धार्थनगर 01 मई 2022

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ का मंत्री ने किया औचक निरीक्षण/निरीक्षण में मिली कमियों पर व्यक्त की कड़ी नाराजगी

सिद्धार्थनगर। मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप उ0प्र0 सरकार आशीष पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन, उ0प्र0 सरकार दयाशंकर सिंह तथा राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, उ0प्र0 सरकार श्रीमती रजनी तिवारी, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश द्वारा जिलाधिकारी संजीव रंजन तथा पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका को देखा गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आज जिसकी डियूटी है सभी लोग उपस्थित नही पाये गये। इस पर मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप उ0प्र0 सरकार आशीष पटेल द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। मंत्री ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन सभी डाक्टर व कर्मचारी समय से आये और लोगो का सही ढंग से इलाज करे। किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो। मंत्री अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर तथा अन्य संबधित अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Post