सिद्धार्थनगर: 25 मार्च 2025
सिद्धार्थनगर: यूपी में भाजपा सरकार के 8वर्ष का कार्यकाल जनता के लिए अमृत काल की तरह रहा – कन्हैया पासवान
सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में उत्सव अभियान के निमित्त भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के अध्यक्षता में जिला कार्यशाला संपन्न हुई,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का 8 वर्ष का कार्यालय जनता के लिए अमृत काल की तरह रहा जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग के लोगों का उत्थान हुआ है। सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 24 मार्च से 14 अप्रैल तक पार्टी द्वारा वृहद उत्सव अभियान चलाया जाएगा जिसमें पार्टी के पदाधिकारी व एक एक कार्यकर्ता लग कर घर घर सम्पर्क के माध्यम से सरकार की योजनाओं को बताएंगे जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित न रह पाए,इसी तरह विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हम इस उत्सव अभियान को सफल बनाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी सदस्य साधना चौधरी,कार्यक्रम संयोजक/जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,सह संयोजक मंगल चौरसिया,जिला उपाध्यक्ष मुन्नी देवी, तेजू विश्वकर्मा,जिला मंत्री अजय उपाध्याय, फतेबहादुर सिंह, बिंदुमति मिश्रा,अनीता जयसवाल, कृष्णा मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय, कार्यालय मंत्री आशीष शुक्ला,अरविंद उपाध्याय, चेयरमैन अजय गुप्ता,रवि अग्रवाल,जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजय गौतम, सच्चिदानंद चौबे सहित मंडल अध्यक्षगण व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।