Wed. May 6th, 2026

सिद्धार्थनगर – शासन द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में चिन्हित विद्यालयों में ‘‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल”(किसान पाठशाला) का आयोजन किया जाएगा

सिद्धार्थनगर 13 सितम्बर 2021

सिद्धार्थनगर – शासन द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में चिन्हित विद्यालयों में ‘‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल”(किसान पाठशाला) का आयोजन किया जाएगा

News17 india editer in chief vijay kumar mishra

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में जनपद के चिन्हित विद्यालयों में छुट्टी के उपरान्त ‘‘द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला)‘‘ का आयोजन दिनांक-14 एवं 15 सितम्बर तथा दिनांक- 20 एवं 21 सितम्बर 2021 को किया जायेगा। जनपद के 128 चिन्हित न्यायपंचायतों पर 04 दिन अपरान्ह 2ः30 से 5ः30 किसानों को खेती की तकनीकी एवं योजनाओ की जानकारी के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया जायेगा।

किसानों को जानकारी के लिये कृषि विभाग के तकनीकी सहायक की ड्यूटी लगायी गयी हैं। उद्यान,मत्स्य पशुपालन एवं गन्ना विभाग के संबंधित कर्मचारी भी किसान पाठशाला में अपने-अपने विभागों में चल रही योजनाओं तथा तकनीकी जानकारियो से किसानो को प्रशिक्षित करेगें।

इस कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन हेतु प्रर्यवेक्षीय अधिकारी के रुप में समस्त सहायक विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी के रुप में जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी की ड्यूटी लगाई गयी हैं। इसमें किसानो की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी तथा महिला कृषकों की भी अधिक से अधिक प्रतिभागिता करायी जायेगी।

दिनांक 03-09-2021 को शासन/निदेशालय स्तर से विडियो कांफ्रेन्सिगं के माध्यम से मास्टर ट्रेनरों को एन0आई0सी0 में प्रशिक्षित किया गया। इसके पश्चात दिनांक-07 व 08 सितम्बर 2021 को संयुक्त कृषि निदेशक की अध्यक्षता में कृषि भवन सिद्धार्थनगर में मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण द्वारा समस्त तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उक्त तकनीकी प्रशिक्षण कर्मचारियों द्वारा किसानों को बेहतर खेती के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी, सब्जियो की खेती, मशुरुम उत्पादन इत्यादि के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी जो किसानो की आय दुगुनी करने में सहायक सिद्ध होगी। दिनांक 14,15,20 व 21 सितम्बर 2021 को कृषि मंत्रीजी विडियो कांफ्रेन्सिगं के माध्यम से स्वयं किसानो से संवाद कर उन्हे जानकारी देगें।

किसान पाठशाला के इस कार्यक्रम में फसल अवशेष प्रबन्धन व रबी फसल मुख्य मुद्दा रहेगा जिस पर जोर देते हुए किसानो को खेतो पर फसल अवशेष जलाने के नुकसान व फसल अवशेष प्रबन्धन के साथ रबी फसल की बोवाई से कटाई तक सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।

Related Post