सिद्धार्थनगर :- सपा के पूर्व विधायक विजय पासवान ने प्रेसवार्ता कर केंद्र एवम प्रदेश सरकार की नीतियों पर उठाये सवाल…..
News 17 india.in- editer in chif vijay kumar mishra.. 19/08/2021
सिद्धार्थनगर जनपद में आज सपा के पूर्व विधायक विजय पासवान ने प्रेसवार्ता कर एक साक्षात्कार में केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला..
भाजपा की देश भर में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा पर सपा के पूर्व विधायक ने कटाछ करते हुए कहा कि जब कोविड 19 के संक्रमण से लॉक डाउन में प्रदेश की मासूम जनता मर रही तब उस समय भाजपा के मंत्री लोग कहा थे…
उन्होंने कहा कि गरीबों का जो मुफ्त राशन दिया जा रहा है उसमे इनके अधिकारी ही इसमें लूट खसोट कर रहे है।
भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है । पूर्व विधायक विजय पासवान ने मीडिया को बाईट देते समय दावा करते हुए कहा कि भाजपा की सारी हरकत अब उत्तरप्रदेश की जनता समझ चुकी है,
पूर्व विधायक ने कहा कि अब इनके बहकावे में कोई आने वाला नही है। प्रदेश की जनता इनके झूठे वादों के लॉलीपॉप में अब नही आएगी…
उत्तरप्रदेश की जनता आने वाले 2022 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनाने जा रही है,सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव के नतीजों के बाद जिस दिन यूपी की कमान सम्भालेंगे उसके बाद ही आम जनमानस के साथ पूरे प्रदेश का सम्पूर्ण विकाश होगा।
प्रेस विज्ञप्ति :-विजय पासवान पूर्व विधायक कपिलवस्तु समाजवादी पार्टी…