Thu. Feb 6th, 2025

सिद्धार्थनगर 07 जुलाई 2021 / उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा जिला सयुंक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया..

सिद्धार्थनगर 07 जुलाई 2021

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा जिला सयुंक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया..blank blank blank

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती इन्द्रवास सिंह द्वारा जिला सयुंक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती इन्द्रवास सिंह द्वारा कोविड-19 टीकाकरण कक्ष, को देखा गया। कोविड-19 टीकाकरण के बारे में उपस्थित लोगो से जानकारी प्राप्त की गयी।

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य ने संबधित को कोविड-19 टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा अपरेशन थियेटर, आई0सी0यू0, एस0एन0सी0यू0 आदि को भी देखा गया। जिला अस्पताल में उपलब्ध सभी व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्य ने निर्देश दिया कि कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करे।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 डी0के0 चौधरी, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनोद राय, एडवोकेट जयशंकर प्रसाद मिश्र, महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह, आदि उपस्थित थे।

इसके पश्चात उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती इन्द्रवास सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 कन्ट्रोल रूम को देखा गया। संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। इसके अलावा जनपद में स्थापित पिंक बूथ के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।

इसके पश्चात उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती इन्द्रवास सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसन्तपुर बांसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मा0राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा टीकाकरण कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, आदि का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती इन्द्रवास सिंह द्वारा द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पीपल और बरगद का वृक्ष लगाया गया ।

( News 17 india editer in chif vijay kumar mishra…)

Related Post