Fri. May 1st, 2026

सीएम योगी ने आगामी त्योहार को शांति सौहार्द और उमंग के साथ मनाने की अपील की

सीएम योगी ने आगामी त्योहार को शांति, सौहार्द और उमंग के साथ मनाने की अपील की

त्योहार में सौहार्द बिगाड़ने वाले को सीएम योगी ने दी वार्निंग ! बेटियों को छेड़ा तो अगले चौराहे पर यमराज टिकट काटने के लिए खड़ा होगा

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिली सब्सिडी/पहली बार बिना भेदभाव के गरीबों तक पहुंचीं योजनाएं

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में प्रदेश में सभी त्योहार, होली, दीपावली, ईद, क्रिसमस, गुरु पर्व, जन्माष्टमी या रामनवमी पूरी शांति, सौहार्द और उमंग के साथ मनाए गए हैं। अब वह सरकार नहीं है जो दंगाइयों के सामने घुटने टेक दे। यह सरकार जो जिस भाषा में समझेगा, उसी भाषा में जवाब देना जानती है। उत्साह और उमंग के त्योहार में यदि किसी ने व्यवधान डाला तो जेल की सलाखें उसका इंतजार कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने ये बातें बुधवार को लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि दीपावली के पहले यह प्रदेश के गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा उपहार है।मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य यही है कि हम अकेले नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से इस उत्साह का हिस्सा बनें। वर्ष 2021 में राज्य सरकार ने तय किया था कि वर्ष में दो बार होली व दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।इसी 1.86 करोड़ यूपी के परिवारों को दी जा रही मुफ्त सिलेंडर की सौगात।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी लोककल्याणकारी सरकार का दायित्व होता है कि वह शासन की योजनाओं का लाभ ईमानदारी से उन गरीबों, वंचितों और दलितों तक पहुंचाए, जो इसके पात्र है। आजादी के बाद पहली बार गरीबों को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ तब मिलना शुरू हुआ जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने। वर्ष 2014 के पहले गैस कनेक्शन लेना भी एक संघर्ष था, लेकिन मोदी ने 11 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिलाए। इसी क्रम में आज प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को यह सौगात दी जा रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, सांसद संजय सेठ, बृजलाल, महापौर सुषमा खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है। अगर किसी ने बेटी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया, तो अगले चौराहे पर यमराज टिकट काटने के लिए खड़ा होगा। यदि किसी को यमराज से टिकट कटवाना हो तो यह किसी राह चलती बेटी के साथ छेड़खानी करके देख ले। यह हमारी वचनबद्धता है कि हर बेटी, हर व्यापारी, हर राहगीर को सुरक्षा देंगे। डबल इंजन की सरकार के लिए प्रदेश एक परिवार! मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में परिवार से ऊपर कोई सोच नहीं थी। सैफई परिवार के अलावा किसी और की चिंता नहीं होती थी। नौकरियों में डकैती, विकास के पैसे में छीना-झपटी होती थी और त्योहार भी दंगों की भेंट चढ़ जाते थे। डबल इंजन की सरकार आने के बाद अब प्रदेश को परिवार मानकर काम हो रहा है।

केंद्र व प्रदेश की डबल इंजिन की सरकार में सभी त्योहार शांतिपूर्ण, व सौहार्द के साथ मनाए गए,करोडो गरीब परिवारों को मोदी सरकार ने मुफ्त गैस कनेक्शन दिलाए। सीएम योगी ने कहा कि गरीबों की सहायता करें तभी पर्व के आनंद की अनुभूति होगी! मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस घर में गरीबों के प्रति संवेदना नहीं होती,वहां ईश्वर का वास नहीं होता। हमें हर त्योहार पर किसी एक गरीब,बेसहारा या जरूरतमंद बच्चे की मदद करनी चाहिए। तभी त्योहारों की खुशी और भी अर्थपूर्ण हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने दीपावली पर स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर हर परिवार कुछ न कुछ खरीदता है। जो भी खरीदे, वह स्वदेशी हो! हमारे कारीगर, हस्तशिल्पी, स्थानीय उद्यमी जो भी बनाएं, वही खरीदें। हमारे घर में जो दीपक जले, वह दीपक भी हमारे भारतीय कुम्हार द्वारा बना हो।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *