Sat. Jul 25th, 2026

सीएम योगी ने गोरखपुर में 6लेन फ्लाई ओवर सहित 995 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी ने गोरखपुर में 6लेन फ्लाई ओवर सहित 995 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी ने कांग्रेस और सपा पर व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया! आस्थावान बनने का ठेका ले रहे आस्था पर प्रहार करने वाले

कांग्रेस और सपा ने मिलकर हिंदू धर्म की आस्था से न केवल खिलवाड़ किया! बल्कि युवाओं को नौकरी और रोजगार से वंचित कर अन्नदाता किसानों का हक छीना

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने अपनी सरकारों में न केवल आस्था से खिलवाड़ किया बल्कि युवाओं को नौकरी और रोजगार से वंचित किया, अन्नदाता किसानों का हक छीना। इन दलों की सरकारों ने बहन-बेटियों और व्यपारियों की सुरक्षा पर संकट खड़ा किया। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले यूपी में आए दिन दंगे होते थे, अराजकता चरम पर थी। पर्वो पर दंगे होते थे, कांवड़ यात्रा नहीं निकलने दी जाती थी। अब यही लोग आस्था पर हास्यास्पद उपदेश दे रहे हैं। योगी गुरुवार को गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित 995 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में रहने के दौरान आस्था पर प्रहार करने वाले आज सबसे बड़े

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने नौजवानों को बेरोजगार करने का पाप किया था। सपा शासन में कभी नौकरी निकली भी तो उस पर उसी पार्टी के लोग युवाओं से छल करते थे,नौकरियों पर सैफई सिंडिकेट का कब्जा हो जाता था। समाजवादी पार्टी ने अपने शासन काल के दौरान नौजवानों के अधिकार कम कर उन्हें ठगने का भी काम किया वह आज आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासन में रामभक्तों पर गोली चलवाई। कांग्रेस ने प्रभु श्री राम को काल्पनिक बताया था और राम मंदिर आंदोलन के खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता खड़ा किया था, ऐसे लोग किस मुंह से आस्था की बात कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *