लखनऊ: 17 सितंबर 2025
सीएम योगी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 12,000 हस्तशिल्पियों/कारीगरों को टूलकिट तथा 111 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र का वितरण किया
लखनऊ: भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘विश्वकर्मा एक्सपो-2025’ का शुभारंभ, MSME क्षेत्र हेतु मेगा ऋण एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूलकिट तथा 111 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जनपद लखनऊ में विश्वकर्मा एक्सपो-2025 “17-19 सितंबर, 2025” का शुभारंभ किया। साथ ही, इस अवसर पर MSME क्षेत्र हेतु ₹1,32,000 करोड़ का मेगा ऋण एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 12,000 हस्तशिल्पियों/कारीगरों को टूलकिट तथा 111 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र का भी वितरण किया।

