सीएम योगी ने शुक्रवार को यीडा के अंतर्गत 17 निवेशकों को प्रदान किए भूमि आवंटन पत्र
मुख्यमंत्री ने कहा-यूपी देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, विकास में सरकार के सहयात्री हैं निवेशकः सीएम योगी
लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के तहत 17 निवेशकों को शुक्रवार को भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए। निवेशकों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी ने अब टूरिज्म, ट्रेड, इन्वेस्टमेंट के विश्वस्तरीय डेस्टिनेशन के रूप में खुद को स्थापित किया है। आपने उत्तर प्रदेश के ब्रांड अंबेस्डर के रूप में प्रदेश की नई छवि को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है। यूपी में निवेश करने वाले निवेशक प्रदेश के विकास में सरकार के सहयात्री हैं।
नौ साल पहले यह भारत का सबसे डरावना क्षेत्र थाः मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने जिस जेवर क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया है और जिस क्षेत्र में आपको अलाटमेंट लेटर वितरित किए गए हैं, आज से 9 वर्ष पहले यह भारत का सबसे डरावना क्षेत्र हुआ करता था। वहां गंभीर आपराधिक घटनाएं होती थीं। उन्होंने कहा कि 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से शुरू होगी घरेलू उड़ानः मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जून से घरेलू उड़ान शुरू होगी।इसके बाद अंतरराष्ट्रीय सेवाएं प्रारंभ होंगी। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट को समय-सीमा के अंदर शुरू करने में सकारात्मक योगदान देने के लिए यमुना अथॉरिटी के सीईओ व उनकी टीम को धन्यवाद दिया।
सीएम योगी ने कहा कि जहां आपको भूमि आवंटित हो रही, वह सोने के भाव की हैः मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि आपको जहां भूमि आवंटन किया जा रहा, वह भूमि सोने के भाव की है। यह केवल यूपी-भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में निवेश की सबसे उर्वर भूमि है। जो वहां जाएगा, वही संभावनाओं को समझ पाएगा। आज से 9 वर्ष पहले जब गोरखपुर में निवेश के लिए कहा जाता तो निवेशक हंसकर टाल देते थे, लेकिन पांच वर्ष में हुए निवेश से गोरखपुर में 50 हजार युवाओं को रोजगार मिला है। यही हाल यूपी के हर क्षेत्र का है। देवरिया में पेपर मिल चल रही है।
15 हजार रोजगार होंगे सृजितः मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इन निवेशों से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 15 हजार रोजगार सृजित होंगे। एसईएएल सोलर द्वारा 8000 करोड़ निवेश से सोलर मैन्युफेक्चरिंग इकाई तथा एस्कॉर्ट्स कोबोटो द्वारा 4500 करोड़ निवेश से ट्रैक्टर एवं निर्माण उपकरण मैन्युफेक्चरिंग प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, जिनसे 4000 रोजगार सृजित होंगे। यीडा के लिए विजनरी प्लानिंग और फास्टट्रैक इंप्लीमेंटेशन अभियान मुख्यमंत्री ने कहा कि यीडा के लिए विजनरी प्लानिंग और फास्टट्रैक इंप्लीमेंटेशन अभियान प्रारंभ।
2017 के पहले माफिया को वितरित किए गए थे जनपद: मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले सत्ता के सामानांतर माफिया का साम्राज्य हुआ करता था। हर जनपद में भय व दहशत का माहौल था। महिलाएं बाजार या रोजगार के लिए बाहर जाती थीं तो परिवार की चिंता होती थी कि वे सूर्यास्त के पहले वापस आ जाएं। व्यापारी 6 बजे के पहले प्रतिष्ठान बंद करने पर मजबूर थे। सड़कें गड्डों से भरी थीं। कनेक्टिविटी, बिजली की हालत बुरी थी। बमुश्किल 4-5 घंटे बिजली मिल जाए तो लोग खुद को भाग्यशाली मानते थे।
सीएम योगी ने कहा कि गत दिनों यीडा में पीएम ने उत्तर भारत की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली यूनिट की आधारशिला रखी थी। यहां इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर के निर्माण को भी तेजी से बढ़ाने जा रहे हैं। एनसीआर के बाहर भी निवेश का आग्रह : मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निवेशकों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के विकास को बढ़ाना चाहती है। आप ससमय निवेश करें, सरकार के इनसेंटिव का लाभ भी लें
यूपी अब माफिया, गुंडा, कर्फ्यू, अराजकता, दंगा मुक्तः सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी अब माफिया, गुंडा, कर्फ्यू, अराजकता, दंगा से मुक्त है। यहां हर व्यक्ति, निवेशक को सुरक्षा की गारंटी है। हम निवेशक को केवल निवेशक नहीं मानते, बल्कि वह इन्वेस्टर पार्टनर के रूप में यूपी सरकार के साथ विकास में सहभागी बनकर कार्य करता है। यूपी में निवेश करने वाला निवेशक प्रदेश के विकास में सरकार का सहयात्री है। वह यूपी के नौजवानों को रोजगार देता है, उन्हें स्किलफुल बनाता है। सरकार हर निवेशक का यूपी में स्वागत करती है।उन्होंने कहा कि एनसीआर के बाहर भी विस्तृत यूपी को देखें। बलिया, कुशीनगर, महराजगंज, श्रावस्ती, बलरामपुर, चंदौली, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर आदि जनपदों में भी सकारात्मक अनुभव मिलेगा। निवेशक एक बार वहां जाएंगे तो लगेगा कि यहां 8-9 वर्ष पहले आ जाना चाहिए था। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के अलावा निवेशक उद्यमी भी उपस्थित रहे।

