सिद्धार्थनगर–03 मई 2022
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जिले में किया भव्य स्वागत
जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने स्वागत समारोह का आयोजन किया जिसमें मंडल उपाध्यक्ष केशव राजभर ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के वृक्षय लाल राजभर को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने और उनके प्रथम आगमन पर जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट में उनका स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 22 तारीख से स्वागत समारोह प्रदेश में किया जा रहा है आज जनपद में प्रथम आगमन और स्वागत समारोह का ये आयोजन पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओ के उत्साह को बढ़ाने और पार्टी को जिले में संगठित करने के उद्देश्य से हो रहा है।
हमारी पार्टी का मुख्य कार्य है पार्टी की सदस्यता को बढ़ाते हुए प्रदेश में चल रही सरकार की गलत नीतियों की शिकार जनता को जागरूक कर अपने अधिकार और हक समझने का है आज पूरे प्रदेश की जनता जिस परेशानी का सामना कर रही है उस परेशानी से सरकार को अवगत करवाना और दूर करना है।