Thu. Apr 30th, 2026

सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पाल की अगुवाई में हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया

सिद्धार्थनगर: 18 सितंबर 2025

सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पाल की अगुवाई में हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया

सिद्धार्थनगर: सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत कृष्णा नगर हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल की अगुवाई में व सदर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव की उपस्थिति में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और अपने आस-पास सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा स्वच्छता का संदेश देने व सुंदर स्वच्छ नगर,शहर, व स्वच्छ गांव रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाए जा रहे है। जिसके क्रम में बृहस्पतिवार को मुख्यालय के हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कुछ सफाई कर्मी को सांसद के द्वारा साड़ी के रूप में अंगवस्त्र भी प्रदान किया गया। उन्होंने महिला सफाई कर्मियों से समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहने का सलाह दी गई ।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एसपी अग्रवाल,सभासद व भाजपा नेता फतेबहादुर सिंह, रिंकु पल, मनोज बाबा, रुद्र यादव,सभासद बाल्मीकि नगर, सभासद सतीश रस्तोगी,दीपक गौड़,राजेश जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *