Thu. Mar 27th, 2025

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल

blank

सिद्धार्थनगर/दिनांक 08 अक्टूबर 2024

हरियाणा चुनाव में मिली जीत की खुशी में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने पटाखे फोड़कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया

भाजपा कार्यालय। हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक प्रचंड जीत पर सिद्धार्थनगर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने अपने पार्टी पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ के साथ पटाखा फोड़कर एक दूसरे का मुंह मीठाकर जीत का जश्न मनाया।

जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा की उत्कृष्ट विकास नीतियों एवं गरीब कल्याण योजनाओं का नतीजा है कि हरियाणा की सम्मानित जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रखर नेतृत्व पर अटूट विश्वास किया है,इस ऐतिहासिक जीत के लिए हरियाणा के समस्त मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित किया है।

इस अवसर पर बीजेपी जिला महामंत्री विपिन सिंह,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,जिला मंत्री अजय उपाध्याय, फतेबहादुर सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश चौधरी,जिला मिडिया प्रभारी भाजपा निशांत पांडेय, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो विकास पांडेय वत्स,सभासद धनंजय सहाय,मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोधी,फूलचंद जायसवाल, सौरभ त्रिपाठी,अनुराग श्रीवास्तव,विक्की रस्तोगी,पंकज जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *