Thu. Aug 27th, 2026

हरीश वर्मा व आदित्य वर्मा ने बाबा बागेश्वर धाम सरकार का लिया आशीर्वाद

हरीश वर्मा व आदित्य वर्मा ने बाबा बागेश्वर धाम सरकार का लिया आशीर्वाद

नोएडा में परम पूज्य बाबा बागेश्वर धाम सरकार से श्रद्धा एवं भक्ति के साथ चरणों में किया नमन

नोएडा। पूर्वांचल मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष हरीश वर्मा एवं उनके पुत्र आदित्य वर्मा को बुधवार को नोएडा में परम पूज्य बाबा बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर दोनों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ बाबा बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन किए और उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के दौरान हरीश वर्मा एवं आदित्य वर्मा ने बाबा जी के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए उनके समक्ष श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस दौरान हरीश वर्मा ने कहा कि संत-महात्माओं के दर्शन और आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक प्रेरणा प्रदान करते हैं। बाबा बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और श्रद्धा का विषय रहा।उन्होंने कहा कि परिवार की सुख-समृद्धि, समाज में शांति एवं जनकल्याण की भावना के साथ बाबा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। दर्शन के पश्चात हरीश वर्मा एवं आदित्य वर्मा ने कहा कि बाबाजी के सानिध्य से मन को आध्यात्मिक शांति एवं नई ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने परम पूज्य बाबा बागेश्वर धाम सरकार के चरणों में नमन करते हुए उनके आशीर्वाद को जीवन के लिए प्रेरणादायी बताया। दर्शन का यह अवसर श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *