Tue. May 5th, 2026

05 अदद चोरी की मोटरसाइकिल व 01 अदद देशी तमंचा संग 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर- दिनांक 22.06.2022

05 अदद चोरी की मोटरसाइकिल व 01 अदद देशी तमंचा संग 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

“डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर” द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण/गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है इसी के क्रम में “सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर” के पर्यवेक्षण व “अजय कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज” के निर्देशन में तथा “महेश सिंह, थानाध्यक्ष भवानीगंज” के नेतृत्व में विगत रात्रि दिनांक 21/22-06-2022 को थानाध्यक्ष भवानीगंज मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र रात्रि गश्त, तलाश वांछित अपराधी, तलाश वारण्टी थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि सिलोखरा रोड से पिरैला जाने वाली रोड पर मो० जलील अब्बासी इण्टर कालेज के दक्षिण स्थित ग्राम बयारा में निष्प्रयोज्य भवन में दो व्यक्ति दोपहिया वाहनों को छिपाकर रखे हैं, जिन्हे किसी साधन द्वारा नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में है, यदि शीघ्रता की जाये तो चोरो के साथ- साथ वाहनों को भी बरामद किया जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास कर मौके पर पहुंचकर कर थानाध्यक्ष भवानीगंज द्वारा मय हमराहियान के सहयोग से उक्त निष्प्रयोज्य भवन को घेर लिया गया और जैसे ही टार्च की रोशनी भवन में डाली गयी कि दो व्यक्ति जो चोरी की मोटर सायकिलों को नेपाल ले जाने की व्यवस्था बना रहे थे, भागने का प्रयास किये जिन्हे आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया तथा बारी बारी से नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः अरविन्द कुमार उर्फ राज पुत्र परमात्मा प्रसाद निवासी चकमारूफ थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर व अभिषेक भट्ट उर्फ मुन्ना पुत्र राजेश भट्ट ग्राम चकमारूफ थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर बताये।

Contents
सिद्धार्थनगर- दिनांक 22.06.202205 अदद चोरी की मोटरसाइकिल व 01 अदद देशी तमंचा संग 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार “डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर” द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण/गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है इसी के क्रम में “सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर” के पर्यवेक्षण व “अजय कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज” के निर्देशन में तथा “महेश सिंह, थानाध्यक्ष भवानीगंज” के नेतृत्व में विगत रात्रि दिनांक 21/22-06-2022 को थानाध्यक्ष भवानीगंज मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र रात्रि गश्त, तलाश वांछित अपराधी, तलाश वारण्टी थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि सिलोखरा रोड से पिरैला जाने वाली रोड पर मो० जलील अब्बासी इण्टर कालेज के दक्षिण स्थित ग्राम बयारा में निष्प्रयोज्य भवन में दो व्यक्ति दोपहिया वाहनों को छिपाकर रखे हैं, जिन्हे किसी साधन द्वारा नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में है, यदि शीघ्रता की जाये तो चोरो के साथ- साथ वाहनों को भी बरामद किया जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास कर मौके पर पहुंचकर कर थानाध्यक्ष भवानीगंज द्वारा मय हमराहियान के सहयोग से उक्त निष्प्रयोज्य भवन को घेर लिया गया और जैसे ही टार्च की रोशनी भवन में डाली गयी कि दो व्यक्ति जो चोरी की मोटर सायकिलों को नेपाल ले जाने की व्यवस्था बना रहे थे, भागने का प्रयास किये जिन्हे आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया तथा बारी बारी से नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशः अरविन्द कुमार उर्फ राज पुत्र परमात्मा प्रसाद निवासी चकमारूफ थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर व अभिषेक भट्ट उर्फ मुन्ना पुत्र राजेश भट्ट ग्राम चकमारूफ थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर बताये।

पुलिस द्वारा भागने का कारण पूछने पर अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोगों द्वारा चोरी की मोटर सायकिल यहाँ छिपाकर रखे थे। जिसको नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे कि पुलिस के द्वारा पकड़ लिए गये । कड़ाई से पूछताछ के दौरान बताये कि हम लोगों द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलों के नम्बर प्लेट बदल कर नेपाल ले जाकर बेच देते है । विगत लगभग 02 माह पूर्व थाना क्षेत्र सोनहा जनपद बस्ती के कन्धुई चौराहे से चोरी कर कुछ दिन बाद जनपद बहराइच के थानाक्षेत्र पयागपुर में लावारिस छोड़ देने की बात भी स्वीकार किये । उपरोक्त अभियुक्तगण को समय 02:10 बजे मय माल गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना भवानीगंज पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

************************************
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1- अरविन्द कुमार उर्फ राज पुत्र परमात्मा प्रसाद निवासी चकमारूफ थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर।

2- अभिषेक भट्ट उर्फ मुन्ना पुत्र राजेश भट्ट ग्राम चकमारूफ थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर।

************************************
बरामदगी का विवरण-
1- हिरो स्पलेण्डर प्रो चेसिस न0- MBLHA10ASC9M00872 इ०न०- HA10ELC9M00812 बिना नम्बर प्लेट ।
2- हिरो स्पलेण्डर प्लस चेसिस न0- MALHAROBB2HHJ78743 इ0न0- HA10AGHHJG2684 बिना नम्बर प्लेट ।
3- हिरो स्पलेण्डर चेसिस न0- MALHA 10AMEHD64140 , इ0न0- HA 10EJEHD09238 रजि० न० प्लेट UP 51 E 2950 लगा है ।
4- हिरो स्पलेण्डर प्लस चेसिस न0- MBLHA10EE8HN15546 . इ0न0- HA10EA8HM28783 रजि०न० प्लेट UP51L3786 लगा है।
5- हिरो पैसन प्रो चेसिस नं० MBLHA10BNFGE00059 , इ0न0 HA 10FTFGE00609 बिना नम्बर प्लेट ।
6- एक अदद नाजायज देशी तमन्चा मय एक अदद जिन्दा कारतूस ।
7- एक अदद टच स्क्रीन मोबाइल फोन ।
8- रुपये 600/- नगद ।

************************************
अरविन्द कुमार उर्फ राज का आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0- 64 / 22 धारा 379 भादवि थाना सोनहा जनपद बस्ती ।

2. मु0अ0सं0- 53 / 22 धारा 41/411/413/419/420/467/468 / 471 भा0द0वि0 थाना भवानीगंज

3. मु0अ0सं0- 55 / 22 धारा 4/25 शस्त्र अधि० थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर
************************************
अभिषेक भट्ट उर्फ मुन्ना का आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0- 64 / 2022 धारा 379 भादवि थाना सोनहा जनपद बस्ती ।

2. मु0अ0सं0- 053 / 22 धारा 41/411/413 / 419/420/467/468 / 471 भा0द0वि0 थाना भवानीगंज

3. मु0अ0सं0- 54 / 22 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 थाना भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर ।
************************************
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम– महेश सिह, थानाध्यक्ष भवानीगंज सिद्धार्थनगर। उ0नि0 कृपाशंकर मौर्या, थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर। उ0नि0 अर्जुन सिंह, थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर। का० अमित सिंह, थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर। का० रितेश सिंह, थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर। का० आनन्द कुमार, थाना भवानीगंज सिद्धार्थनंगर। का० सचिन मौर्या, थाना भवानीगंज सिद्धार्थनगर ।

उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा रुपये 10,000/- नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

Related Post