Tue. Mar 10th, 2026

1000 सीट क्षमता वाले निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का डीएम ने किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर, 09 मार्च 2026

1000 सीट क्षमता वाले निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का डीएम ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी से सत्यापन कराने का निर्देश दिया

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए

जनपद में निर्माणाधीन 1000 सीट क्षमता वाले ऑडिटोरियम का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम परिसर का स्थल पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा उन्हें निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्तमान में प्लिंथ लेवल तक के कॉलम तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी से सत्यापन (थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन) कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कार्य की समीक्षा की जाएगी और यदि किसी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि 1000 सीट क्षमता वाला यह ऑडिटोरियम जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे भविष्य में विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा प्राप्त होगी। इसलिए निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण कराया जाए।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *