Tue. Oct 20th, 2026

12 साल की अंकित से मिलकर भावुक हुए शोहरतगढ़ विधायक

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर/दिनाँक 12 अक्टूबर 2022

12 साल की अंकित से मिलकर भावुक हुए शोहरतगढ़ विधायक

अंकित की पढ़ाई-लिखाई व उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मैं हर स्तर पर जाकर मदद करूंगा

Contents
शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर/दिनाँक 12 अक्टूबर 202212 साल की अंकित से मिलकर भावुक हुए शोहरतगढ़ विधायक12 साल का अंकित आज भी अपने माता पिता को टक टकी लगाए उनके आने का कर रहा इंतजार” विनय वर्मा“विधायक ने कहा कि अंकित से मिलने के बाद हृदय द्रवित होकर कलेजा पसीज गया, उस मासूम की हालत देखकर बदहवासी में जमीन पर घुटने के बल बैठ गया”विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्रामसभा पचपेड़वा में बाढ़ ने एक हँसता-खेलता परिवार को निगल लिया। एक ही परिवार के चार लोगों जिसमें माता-पिता और दो बच्चे बाढ़ की तेज़ बहाव में बह गये, आज उस परिवार में अकेला बचा हुआ 12 साल के अंकित से मिला तो हृदय द्रवित होकर कलेजा पसीज गया। शासन और प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़े इस परिवार का अकेला बचा यह वारिस न तो वह मासूम रो पा रहा है और ना ही कुछ बोल पा रहा है। अपने माता-पिता और भाई-बहनों के वापस लौटने की उम्मीद में अंकित को कहाँ पता कि वह अब अपने सबको हमेशा के लिए खो चुका है।विधायक ने मासूम अंकित से मिलकर द्रवित हृदय से कहा कि मुझे हैरानी और दुख होता है कि जिस घटना और अनहोनी की आशंका हम महीनों से जता रहे थे वो आज मेरे आँखों के सामने घटित हो गया। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना ने मुझे अंदर से झकझोर दिया है। हमने अपनी ज़िम्मेदारी से अंकित के सपनों को साकार करने की बात कही है, साथ ही उसकी पढ़ाई-लिखाई व उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मैं हर स्तर पर जाकर मदद करने की बात समस्त स्थानीय लोगों के समक्ष कही है।विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मानवीय आधार पर अभी भी वक्त है कि हमारे शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शासन और प्रशासन मुस्तैदी से आगे आकर कार्य करे ताकि कोई और अंकित इस तरह से अनाथ ना हो पाये। नहीं तो इसके लिए उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा।

12 साल का अंकित आज भी अपने माता पिता को टक टकी लगाए उनके आने का कर रहा इंतजार” विनय वर्मा

“विधायक ने कहा कि अंकित से मिलने के बाद हृदय द्रवित होकर कलेजा पसीज गया, उस मासूम की हालत देखकर बदहवासी में जमीन पर घुटने के बल बैठ गया”

विधायक विनय वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्रामसभा पचपेड़वा में बाढ़ ने एक हँसता-खेलता परिवार को निगल लिया। एक ही परिवार के चार लोगों जिसमें माता-पिता और दो बच्चे बाढ़ की तेज़ बहाव में बह गये, आज उस परिवार में अकेला बचा हुआ 12 साल के अंकित से मिला तो हृदय द्रवित होकर कलेजा पसीज गया। शासन और प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़े इस परिवार का अकेला बचा यह वारिस न तो वह मासूम रो पा रहा है और ना ही कुछ बोल पा रहा है। अपने माता-पिता और भाई-बहनों के वापस लौटने की उम्मीद में अंकित को कहाँ पता कि वह अब अपने सबको हमेशा के लिए खो चुका है।

विधायक ने मासूम अंकित से मिलकर द्रवित हृदय से कहा कि मुझे हैरानी और दुख होता है कि जिस घटना और अनहोनी की आशंका हम महीनों से जता रहे थे वो आज मेरे आँखों के सामने घटित हो गया। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घटना ने मुझे अंदर से झकझोर दिया है। हमने अपनी ज़िम्मेदारी से अंकित के सपनों को साकार करने की बात कही है, साथ ही उसकी पढ़ाई-लिखाई व उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मैं हर स्तर पर जाकर मदद करने की बात समस्त स्थानीय लोगों के समक्ष कही है।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मानवीय आधार पर अभी भी वक्त है कि हमारे शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शासन और प्रशासन मुस्तैदी से आगे आकर कार्य करे ताकि कोई और अंकित इस तरह से अनाथ ना हो पाये। नहीं तो इसके लिए उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा।

Related Post