Wed. Apr 22nd, 2026

17 वर्षीय बालक की नदी में डूब कर हुई मृत्यु की सूचना मिलने पर! पीड़ित परिवार से मिले कपिलवस्तु विधायक!

सिद्धार्थनगर 24 अक्टूबर 2025

17 वर्षीय बालक की नदी में डूब कर हुई मृत्यु की सूचना मिलने पर! पीड़ित परिवार से मिले कपिलवस्तु विधायक!

आज विधायक 303 कपिलवस्तु विधानसभा श्यामधनी राही को सूचना प्राप्त हुई कि उनके विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिघरा निवासी संतोष गौड़ के पुत्र संदेश उर्फ विनय (उम्र 17 वर्ष) का बूढ़ी राप्ती नदी में डूबने से असामयिक निधन हो गया है। सूचना मिलते ही विधायक तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे,स्थिति की जानकारी ली और प्रशासन को शव की खोज एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि इस दुखद घटना में परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी,उन्होंने अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए निर्देशित किया। विधायक ने दिवंगत आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की,
और परिवार को ढाढस बंधाया और कहा इस दुःख की घड़ी में परिवार को दुःख सहने की संबल प्रदान करे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *