18 वर्ष पूर्ण करने वाला हर युवा बने मतदाता: कन्हैया पासवान
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अंतर्गत मंडल बर्डपुर में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र पर गांव – गांव लगभग 45 बूथों पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने मतदाता पंजीयन की समीक्षा की।जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने बूथों पर पार्टी के बूथ अध्यक्ष बी०एल ०ए 1 व बी०एल ०ओ० से संवाद कर कहा कितने वोटर घटे और कहा बढ़े कि जानकारी ली।जिलाध्यक्ष ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवा वर्ग व छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु आवश्यक प्रपत्र लेकर समय से कार्य को बी०एल ०ओ० पूर्ण करें।वहीं भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में ऑनलाइन बूथ मैपिंग व अन्य समस्या के संदर्भ में मौके पर ही जिलाध्यक्ष ने अपर जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान के लिए कहा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष बर्डपुर अमित उपाध्याय,क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा दीपेंद्र चौधरी, जिला मिडिया प्रभारी भाजपा निशांत पाण्डेय,भाजपा नेता संतोष शुक्ला,मंडल महामंत्री मंगलेश शुक्ला सहित पार्टी के बूथ अध्यक्ष और बी०एल०ओ उपस्थित रहे।

