सिद्धार्थनगर: दिनांक 10 दिसंबर 2025
18 वर्ष पूर्व 05 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के वांछित अभियुक्त को थाना इटवा व मुंबई की संयुक्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
थाना इटवा पुलिस द्वारा मुम्बई पुलिस के साथ 18 वर्ष पूर्व 05 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा
मु0अ0सं0-123/2007 धारा 302/376/363 भादवि0 थाना मानिकपुर मीरा भाईंदर, वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट मुम्बई महाराष्ट्र से सम्बन्धित अभियुक्त नन्दलाल विश्वकर्मा पुत्र रामदास विश्वकर्मा निवासी खरदेवरी थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा दिनांक 31.03.2007 को एक 05 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर बलात्कार कर हत्या कर फरार हो गया था जिसकी गिरफ्तारी हेतू मुम्बई पुलिस थाना इटवा पर उपस्थित आयी।
डा0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन, पवीन प्रकाश, क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में व रविन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम बनायी गयी। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 10-12-2025 को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम का विवरण-सोपान पाटिल API क्राइम ब्रान्च वसई मिरा भाईदर वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट मानिकपुर पुलिस मुम्बई,रविन्द्र पवार ASI क्राइम ब्रान्च वसई मिरा भाईदर वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट मानिकपुर पुलिस मुम्बई,हे0का0 राहुल कर्पे नियुक्ति क्राइम ब्रान्च वसई मिरा भाईदर वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट मानिकपुर पुलिस मुम्बई।हे0का0 राकेश पटेल,का0 अमित वर्मा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर।

