Sat. Apr 18th, 2026

बहुप्रतीक्षित महदेवा पटनी जंगल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुन्दरीकरण कार्य की शासन द्वारा मिली स्वीकृति- श्यामधनी राही

कपिलवस्तु,सिद्धार्थनगर: दिनांक 04 अक्टूबर 2025

बहुप्रतीक्षित महदेवा पटनी जंगल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुन्दरीकरण कार्य की शासन द्वारा मिली स्वीकृति- श्यामधनी राही

₹19 करोड़ 26 लाख 88 हजार की लागत से बहुप्रतीक्षित महदेवा–पटनी जंगल मार्ग का होगा चौड़ीकरण – श्यामधनी राही

कपिलवस्तु,सिद्धार्थनगर: विधायक श्यामधनी राही के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। लोक निर्माण विभाग,उत्तर प्रदेश द्वारा बहुप्रतीक्षित महदेवा–पटनी जंगल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य हेतु ₹19 करोड़ 26 लाख 88 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है,लगभग 6.950 किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुगमता, और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी के अलावा विकास की नई संभावनाएँ प्राप्त होंगी।

विधायक ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में आज यूपी देश में दूसरे स्थान पर है। जो कभी बीमारू प्रदेश के रूप में जाना जाता था आज विकसित प्रदेश में शुमार है,देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है,विधायक ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रति विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “यह स्वीकृति कपिलवस्तु विधानसभा की जनता के लिए बहुत बड़ा विकास रूपी उपहार है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *