Fri. May 1st, 2026

22 मार्च को दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति का होली मिलन समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन” का होगा भव्य आयोजन- अनंत मिश्र

गोरखपुर,दिनांक : 21 मार्च, 2026

22 मार्च को दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति का होली मिलन समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन” का होगा भव्य आयोजन- अनंत मिश्र

गोरखपुर। दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति, गोरखपुर के तत्वावधान में 22 मार्च, 2026 (रविवार) को “होली मिलन समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्थानीय गोकुल अतिथि भवन, सिविल लाइंस, गोरखपुर में प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक आयोजित होगा।

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति महामंत्री अनंत मिश्र ने बताया कि समारोह के अंतर्गत भगवान भास्कर का पूजन-अर्चन दीप प्रज्वलन, अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान, वृद्ध दंपति पूजन, मिहिर महिमा पुस्तक का विमोचन, समिति की वार्षिक पत्रिका दिव्य प्रकाश का वितरण, वैवाहिक परिचय सम्मेलन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा आपसी परिचय एवं संवाद जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही उपस्थित सदस्यगण आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ फूलों की होली का आनंद लेंगे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के बीच आपसी एकता, समन्वय एवं पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ करना तथा वैवाहिक योग्य युवक-युवतियों के लिए एक सशक्त परिचय मंच प्रदान करना है।दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष पं० शरद चन्द्र पाण्डेय एवं महामंत्री इं० अनन्त मिश्र ने समाज के सभी सम्मानित सदस्यों, अभिभावकों एवं युवाओं से कार्यक्रम में सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि समिति के पदाधिकारीगण एवं विशिष्ट सदस्यगण इस आयोजन की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं और इसे भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं। इस कार्यक्रम से संबंधित जानकारी इं० अनन्त मिश्र, महामंत्री दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा दी है। 📞9451685530

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *