Fri. Feb 7th, 2025

देवकली पम्प नहर जीर्णोद्धार की परियोजना हेतु 245 लाख रूपये अवमुक्त

देवकली पम्प नहर जीर्णोद्धार की परियोजना हेतु 245 लाख रूपये अवमुक्त

लखनऊः दिनांक: 11 नवम्बर, 2021

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा देवकली पम्प नहर जीर्णोद्धार की परियोजना हेतु प्राविधानित धनराशि 490 लाख रूपये में से 245 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई मुश्ताक अहमद की ओर से 09 नवम्बर, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि विभाग द्वारा नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक आपत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य कराया जाये। बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार व्यय का प्रमाण पत्र शासन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा मुख्य अभियंता को कार्यस्थल के निरीक्षण की आख्या एवं फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
इसके अलावा परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के साथ ही धनराशि व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। धनराशि का व्यय स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की अनियमितता के लिए विभाग की जिम्मेदारी होगी। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा।

Related Post

You Missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/newsind2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464