Sat. Jul 4th, 2026

26 से 29 मई के ग्राम पंचायतों में हुए करोड़ों रुपये के भुगतानों की होगी गहन जांच- डीएम आगरा

26 से 29 मई के ग्राम पंचायतों में हुए करोड़ों रुपये के भुगतानों की होगी गहन जांच- डीएम आगरा

ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्य और वित्तीय खर्च का करेगी भौतिक सत्यापन,डीएम ने गठित की संयुक्त टीम – डीएम आगरा

जिलाधिकारी आगरा ने बताया कि ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद किए गए करोड़ों रूपये के भुगतानों की अब गहन जांच होगी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर दी है, जो पंचायतों में हुए विकास कार्य और वित्तीय खर्च का भौतिक सत्यापन करेगी। शासन के निर्देश पर शुरू हुई इस कार्रवाई से पंचायतों में हुए खर्च और निर्माण कायों की परतें खुलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने विशेष रूप से उन पंचायतों पर नजर रखी है, जहां 26 मई से 29 जून के बीच 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग की धनराशि से सबसे अधिक भुगतान किए गए हैं। टीम अभिलेखों की जांच के साथ-साथ मौके पर जाकर कायों की गुणवत्ता और वास्तविकता की भी पड़ताल करेगी।

26 मई से 29 जून तक हए भुगतानों पर प्रशासन की विशेष नजर

15वें वित्त और राज्य वित्त आयोग की धनराशि की होगी जांच

सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पंचायतें जांच के दायरे में

संयुक्त टीम करेगी भौतिक सत्यापन

अनियमितता मिलने पर तय होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी आगरा ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। अगर जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी, फर्जी भुगतान या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी आगरा ने बताया कि जांच के प्रमुख 5 बिंदु निम्नवत हैं:

1) ग्राम पंचायतों में कराए गए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की होगी जांच।

2) ग्राम पंचायतों में हुए भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमों का पालन

3) अभिलेखों और वाउचर का किया जाएगा मिलान

4) मौके पर जाकर कायों का कराएं भौतिक सत्यापन

5) वित्तीय अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जांच को निप्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *